अदिवी शेष ने 'मेजर' के ट्रेलर डेट का किया ऐलान, 3 जून को रिलीज होगी फिल्म

Major Trailer Release Date
Photo- Twitter
Published on
Updated on

मुंबई : साउथ (South) अभिनेता (Actor) अदिवी शेष (Adivi Shesh) की बहुप्रतीक्षित (Much awaited) फिल्म (Film) 'मेजर' (Major) को देखने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म के रिलीज डेट टलने के बाद फैंस उदास हो गए थे, लेकिन अब एक्टर ने इस फिल्म के ट्रेलर का ऐलान कर दिया है। जिससे फैंस एक बार फिर खुशी से उछल पड़े है। कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज डेट में बदलाव हुआ है।

अदिवी शेष ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का पोस्टर शेयर कर ट्विट करते हुए लिखा, 'गर्मी शुरू मेजर का ट्रेलर 9 मई को पूरे भारत में धमाका करने आ रहा है साथ ही उन्होंने टीजर का यूट्यूब लिंक भी अटैच किया है। साउथ एक्टर महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस में इस फिल्म का निर्माण हुआ है। इस फिल्म में अदिवी शेष के अलावा शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज, शशि किरन, रेवती और मुरली शर्मा भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

इस फिल्म की कहानी मुंबई के ताज होटल पर हुए 26/11 आतंकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका अदिवी शेष निभा रहे है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषा में 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज हो रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com