स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स

Aditya Narayan Birthday: आदित्य नारायण ने बताया कि उन्हें महज 7 साल की उम्र में इनकम टैक्स भरना पड़ता था। बचपन में ही 100 से ज्यादा गाने गाकर और फिल्मों में काम करके वह बड़े चाइल्ड स्टार बन चुके थे।
Aditya Narayan Birthday Special Story
आदित्य नारायण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Aditya Narayan Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, अभिनेता और टीवी होस्ट आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ। आदित्य नारायण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके पिता मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण और मां दीपा नारायण भी गायिका हैं। संगीत का माहौल उन्हें बचपन से ही मिला।

आदित्य नारायण ने साल 1992 में नेपाली फिल्म 'मोहिनी' के लिए पहला गीत गाया। इसके बाद 1995 में फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ गाना गाया। निर्देशक सुभाष घई ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर फिल्म 'परदेस' में उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट का मौका दिया। इसके बाद वह 'जब प्यार किसी से होता है' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

छोटा बच्चा जान के ने बना दिया स्टार

बतौर बाल गायक आदित्य नारायण ने 100 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी। फिल्म 'मासूम' का लोकप्रिय गीत 'छोटा बच्चा जान के' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल गायक का पुरस्कार भी मिला। इसी दौर का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए आदित्य ने बताया कि बचपन में उनकी कमाई इतनी ज्यादा थी कि 7 साल की उम्र में उन्हें इनकम टैक्स भरना पड़ता था।

शापित में बने लीड एक्टर

आदित्य नारायण ने कहा कि उस समय उन्हें पैसों या टैक्स की अहमियत समझ नहीं थी, लेकिन बड़े होने पर एहसास हुआ कि इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाना कितनी खास बात थी। बड़े होने के बाद आदित्य ने फिल्म 'शापित' से बतौर लीड एक्टर भी किस्मत आजमाई, लेकिन फिल्म सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान संगीत और टेलीविजन की दुनिया पर केंद्रित कर दिया।

Aditya Narayan Birthday Special Story
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम

टीवी होस्ट बनकर बनाई नई पहचान

आदित्य नारायण ने 'सा रे गा मा पा' और 'इंडियन आइडल' जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो होस्ट कर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। उनकी हाजिरजवाबी और एंकरिंग स्टाइल को खूब पसंद किया गया। निजी जीवन में उन्होंने साल 2020 में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की और 2022 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। आज आदित्य नारायण एक सफल गायक, एंकर और पारिवारिक व्यक्ति के रूप में अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com