2015 में बनीं मिस इंडिया, फिर मिस वर्ल्ड में किया भारत को रिप्रेजेंट, बेहद दिलचस्प हैं अदिति आर्य का सफर

Aditi Arya Miss India: अदिति आर्य ने साल 2015 में एफबीबी फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। वह पूर्व सांसद डॉ रामप्रकाश के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं।
Aditi Arya Miss India
अदिति आर्य (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aditi Arya Birthday Special: भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल अदिति आर्य आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 18 सितंबर 1993 को जन्मीं अदिति आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2015 में उन्होंने एफबीबी फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और प्रोफेशनल बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प रहा है।

गुड़गांव की रहने वाली अदिति आर्य ने 52वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और साल 2015 की मिस इंडिया चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, वह इस प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह नहीं बना सकीं और उनका मिस वर्ल्ड बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया।

पढ़ाई में भी रही हैं काफी आगे

अदिति का शैक्षणिक सफर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने आठवीं कक्षा तक चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की और दिल्ली के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से ग्रेजुएशन किया। अदिति दिल्ली यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर भी रह चुकी हैं।

मिस इंडिया के मंच पर करीना ने लगाए थे ठुमके

साल 2015 में आयोजित एफबीबी फेमिना मिस इंडिया कार्यक्रम यशराज स्टूडियो में हुआ था। इस खास इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने परफॉर्म किया था। शाहिद कपूर ने जहां 'गंदी बात' पर डांस किया था, वहीं करीना कपूर खान ने भी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी थी। कार्यक्रम में 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़े कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया था।

पूर्व सांसद के परिवार से है ताल्लुक

अदिति आर्य का परिवार राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र से भी जुड़ा रहा है। डॉ. रामप्रकाश उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे, जिन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रो वाइस चांसलर के पद पर काम किया था। वह थानेसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2008 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

Aditi Arya Miss India
कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग का सामना करते देख सामने आए अली जफर, बोले- दूसरों में कमियां निकालना बंद करना होगा

कॉरपोरेट जॉब भी कर चुकी हैं अदिति

मिस इंडिया बनने से पहले अदिति 'अर्नस्ट एंड यंग' में रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्हें बचपन से ही ऐसे मंच की तलाश थी, जहां वह अपनी बात खुलकर रख सकें। उन्होंने डिबेट, बिजनेस कॉन्फ्रेंस और स्ट्रीट प्ले जैसे अलग-अलग मंचों पर भी हिस्सा लिया है। मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ उनकी यह बहुआयामी पहचान उन्हें बाकी प्रतिभागियों से अलग बनाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com