अभिनेत्री निम्मी की प्रॉपर्टी पर केयरटेकर की नजर, 1.8 करोड़ की FD हड़पने के आरोप में गिरफ्तार

Nimmi Property Fraud Case: मुंबई पुलिस ने दिवंगत एक्ट्रेस निम्मी की प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप में उनके पुराने केयरटेकर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्जी साइन कर करोड़ों की एफडी और ज्वैलरी पार कर दिए।
Nimmi Property Fraud Case
एक्ट्रेस निम्मी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवंगत एक्ट्रेस निम्मी के पूर्व केयरटेकर असरार इकबाल शेख को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया।

  • आरोपी पर नकली साइन से करीब 1.8 करोड़ रुपये की एफडी तुड़वाने का आरोप है।

  • निम्मी के 2 फ्लैटों की कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

  • पुलिस 2 बैंकों के कर्मचारियों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

Nimmi Caretaker Arrested: मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने दिवंगत एक्ट्रेस निम्मी की करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के गंभीर आरोप में 62 साल के केयरटेकर असरार इकबाल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात दादर के शिवाजी पार्क स्थित आवास से आरोपी को दबोचा।

नकली साइन करके प्रॉपर्टी पर कब्जा

मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी केयरटेकर ने निम्मी के नाम पर बैंक में जमा करीब 1.8 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले ही तोड़ दी थी। यह पूरी रकम उसने चालाकी से अपने पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर ली। इसके साथ ही एक्ट्रेस निम्मी के करोड़ों रुपये कीमत के सोने के आभूषण भी रहस्यमयी तरीके से गायब हैं।

पुलिस ने बीती 11 नवंबर को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी। अधिकारियों को इस बात पर शक है कि बिना किसी ठोस कानूनी प्रक्रिया के बैंक ने मृत व्यक्ति की एफडी कैसे बंद कर दी। इस गड़बड़ी में 2 अलग-अलग बैंकों के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत होने का शक जताया जा रहा है, जिसकी गहनता से पड़ताल चल रही है।

एक्ट्रेस की मौत के बाद शुरू हुआ साजिश का खेल

दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस निम्मी ने अपनी मृत्यु से कुछ महीने पहले अपनी सारी चल-अचल संपत्ति अली सैयद परवेज के नाम वसीयत कर दी थी, जिन्हें वह अपने सगे बेटे की तरह मानती थीं। परवेज अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रहते थे, लेकिन दिसंबर 2020 में उनका निधन हो गया।

पुलिस के अनुसार परवेज के इस दुनिया से जाने के बाद केयरटेकर शेख की नीयत बदल गई। उसने प्रॉपर्टी को लावारिस समझकर उस पर कब्जा करने का ताना-बाना बुना। साल 2021 से 2023 के बीच उसने 5 अलग-अलग किस्तों में एफडी का पैसा अपने खाते में मंगाया।

लालच ने खोली पोल साजिश की पोल

आरोपी केयरटेकर की नजर सांताक्रूज पश्चिम स्थित जुहू तारा रोड के नेहा अपार्टमेंट में मौजूद निम्मी के 2 आलीशान फ्लैटों पर भी थी। करीब 1,400 वर्ग फीट में फैले इन दोनों फ्लैटों की मौजूदा बाजार कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेख ने इन्हें बेचने की योजना बनाई और पिछले साल निम्मी के भतीजे मोहम्मद यूनुस दुरानी से कॉन्टेक्ट किया।

Nimmi Property Fraud Case
इश्क वाला लव से जिया रे तक, जब एआर रहमान के ऑडिशन ने बदली नीति मोहन की किस्मत

उसने दुरानी को फ्लैट बेचने पर मिलने वाली रकम में हिस्सा देने का लालच दिया। दरअसल, ब्रिटेन में रह रहीं परवेज की पत्नी ने कानूनी कार्यवाही के लिए दुरानी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। केयरटेकर के इस ऑफर से दुरानी को दाल में कुछ काला नजर आया और उन्होंने फौरन बॉम्बे हाई कोर्ट जाकर फ्लैटों की बिक्री पर स्टे ऑर्डर ले लिया।

फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुटी है कि आखिर किन डॉक्यूमेंट और नकली साइन के दम पर बैंक से इतनी बड़ी रकम निकाली गई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हड़पे गए 1.8 करोड़ रुपये और चोरी हुए सोने के गहने इस समय कहां छिपाकर रखे गए हैं।