Neetu Kapoor ने पति ऋषि कपूर को पुण्यतिथि पर किया याद, बोलीं- मिस यू कपूर साहब

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर को आज उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर पूरे फिल्म जगत और फैंस द्वारा याद किया जा रहा है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें याद किया।
Neetu Kapoor ने पति ऋषि कपूर को पुण्यतिथि पर किया याद, बोलीं- मिस यू कपूर साहब
नीतू कपूर और ऋषि कपूर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ पुरानी यादों को शेयर करती है। वहीं आज ऋषि कपूर को पांचवीं पुण्यतिथि हैं, इस दिन को उनकी पत्नी नीतू कैसे भूल सकती हैं। इसलिए नीतू कपूर ने आज अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण पोस्ट में उन्हें याद किया।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री ने ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सेल्फी लेते हुए गिलास पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा कि मिस यू कपूर साहब। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री ने ऋषि कपूर के प्रशंसकों के साथ उनकी अनमोल और पहले कभी न देखी गई तस्वीरों को साझा किया है।

इस महीने की शुरुआत में, नीतू ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक पुरानी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी सगाई को दर्शाया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था कि इसी दिन 1979 में सगाई हुई थी। समय उड़ जाता है। ऋषि और नीतू की शादी 22 जनवरी, 1980 को हुई और उनके दो बच्चे हुए, रिद्धिमा कपूर साहनी और सुपरस्टार रणबीर कपूर।

70 और 80 के दशक में, इस जोड़े ने अमर अकबर एंथनी, खेल खेल में, रफू चक्कर, कभी कभी, बेशरम जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया और अपने ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन रोमांस से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। बॉलीवुड के पहले चॉकलेट बॉय के रूप में मशहूर, ऋषि ने बॉबी, चांदनी, कर्ज़ और कई अन्य जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिकाओं के साथ फिल्म उद्योग में स्टारडम की ऊंचाइयों को छुआ। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 वर्ष की आयु में ल्यूकेमिया से दो साल की लड़ाई के बाद निधन हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com