एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन दास के साथ शेयर की क्लोजप तस्वीर

फैंस जानना चाहते थे कि क्या सच में ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास डेट कर रहे हैं।
Aishwarya Lekshmi
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : साउथ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी (Aishwarya Lekshmi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर अर्जुन दास (Arjun Das) के साथ एक बहुत ही क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर ने उनके फैंस का ध्यान खींचा है साथ ही उनके फैंस को लग रहा है कि कहीं यह दोनों एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहें हैं? एक्टर ऐश्वर्या लक्ष्मी को हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' और तमिल फिल्म 'गट्टा कुष्ठी' में देखा गया था। ज्यादा खुलासा किए बिना, ऐश्वर्या ने फोटो के साथ सिर्फ एक दिल का इमोजी (Emoji) कैप्शन में पोस्ट किया है।

तस्वीर में अर्जुन और ऐश्वर्या कैमरे की ओर देख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। कमेंट्स में, ऐश्वर्या के कुछ फैंस और कुछ दोस्तों ने पोस्ट करते हुए लिखा। सभी को यह लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। एक्ट्रेस प्रियंका जावलकर (Priyanka Jawalkar) ने कमेंट्स में लिखा, “वाह। आपके लिए बहुत खुशी हुई ऐश्वर्या” एक्ट्रेस अमृता श्रीनिवासन (Amrutha Srinivasan) ने लिखा, "बहुत प्यारा।"

फैंस जानना चाहते थे कि क्या सच में ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास डेट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, "कृपया मुझे बताएं कि यह किसी फिल्म की घोषणा है।" एक अन्य ने कमेंट किया, “क्या सच में ऐसा हो रहा है? क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?” पिछले साल, ऐश्वर्या की आठ फिल्म रिलीज हुई थीं जिनमें से एक 'गट्टा कुष्ठी' आखिरी फिल्म थी। फिल्म में उन्हें एक पहलवान की भूमिका में दिखाया गया था। 2022 में, वह साईं पल्लवी-स्टारर गार्गी के फिल्म में निर्माता थी। ऐश्वर्या अब हिट मलयालम फिल्म 'अंगमाली डायरीज' के हिंदी रीमेक के साथ अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com