अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, कंधे की हुई सर्जरी

Nandamuri Balakrishna
Updated on

Actor Nandamuri Balakrishna, discharged from hospital, had shoulder surgery: साउथ अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की मंगलवार को कंधे की सर्जरी हुई थी। वह हैदराबाद के केयर अस्पताल में भर्ती थे। नंदामुरी को पिछले काफी समय से कंधे से जुड़ी समस्या से परेशान थे। 31 अक्टूबर को अभिनेता की कंधे हुई थी। अस्पताल से आए स्टेटमेंट के अनुसार, सर्जरी के बाद नंदामुरी बालकृष्ण को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है। अभिनेता की सेहत में पहले से काफी सुधार है।

मिली जानकारी के अनुसार, एमआईआर (MRI) देखने के बाद नंदामुरी बालकृष्ण की सर्जरी डॉक्टर रघुवीर रेड्डी (Raghuveer Reddy) और डॉक्टर बी एन प्रसाद (B N Prasad) ने मिलकर की थी। यह सर्जरी तकरीबन 4 घंटे तक चली थी। सर्जरी से पहले नंदामुरी बालकृष्ण को कंधे में दिक्कत थी। डॉक्टर ने अब उन्हें 6 हफ्ते का रेस्ट करने की सलाह दी है। 

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, हाल ही में नंदामुरी ने आगामी तेलुगू टॉक शो अनस्टॉपेबल (Unstoppable) की शूटिंग पूरी की है। अपने एक्टिंग करियर में अभिनेता पहली बार किसी टॉक शो को होस्ट करते नजर आएंगे। पहले एपिसोड में नंदामुरी ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) को बतौर स्पेशल गेस्ट बुलाया था। यह शो दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। इसके अलावा अभिनेता बहुत जल्द तेलुगू फिल्म अखांदा (Akhanda) में अहम किरदार में दिखाई  देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com