अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी का आने वाला है म्यूजिक वीडियो, फुकरा इंसान ने ऐसे दिया हिंट

Abhishek Malhan-Manisha Rani
अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी की फोटो (Photo - Instagram)
Published on
Updated on

मुंबई : 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) के फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) उर्फ फुकरा इंसान और फाइनलिस्ट मनीषा रानी (Manisha Rani) ने बिग बॉस हाउस से खूब फेम कमाया है। अभिषेक और मनीषा के बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद उनके फैंस चाहते थे कि दोनों एक साथ म्यूजिक वीडियो करें। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि अभीषा फैंस की ये इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी म्यूजिक वीडियो का ऐलान किया है।

अभिषेक मल्हान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीषा रानी को टैग करते हुए एक लेटेस्ट पोस्ट किया है। जिसमें दोनों की कई अलग-अलग पोज में तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, 'म्यूजिक वीडियो अपडेट, बात चल रही है।” अभिषेक ने कैप्शन में एक लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है। यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को बताया था कि वो पहली बार मनीषा रानी के साथ एक म्यूजिक वीडियो करने की तैयारी कर रहे हैं। 

दोनों एक-दूसरे को देते हैं महंगे गिफ्ट्स  

बता दें कि अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी बिग बॉस हाउस से ही अपनी पक्की दोस्ती के लिए लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे को महंगे गिफ्ट्स भी देते नजर आते हैं। जहां अभिषेक ने मनीषा को आईफोन गिफ्ट किया था तो वहीं मनीषा ने भी अभिषेक को गिफ्ट में लॉकेट के साथ गोल्ड की चैन दी थीं। जिसपर ‘किंग’ लिखा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com