थ्रिलर फिल्म 'Stolen' की क्लिप रिलीज, MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

Abhishek Banerjee film Stolen based on true event
Published on
Updated on

मुंबई: एक्टर अभिषेक बनर्जी की फिल्म 'स्टोलन' का क्लिप रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म स्टोलन को जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। यह फेस्टिवल 29 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 02 नवंबर को निर्धारित है। 'स्टोलेन' के निर्माताओं ने MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल स्क्रीनिंग से पहले फिल्म की क्लिप को रिलीज कर दिया है।

बता दें कि यह थ्रिलर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म के लीड एक्टर अभिषेक बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर जारी क्लिप को साझा करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए सबसे दर्दनाक दृश्य था, शारीरिक रूप से नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से। फिल्मांकन के बाद मेरे मन में एक ही सवाल था कि इंसान इंसानों के प्रति इतना क्रूर कैसे हो सकता है? क्या हम एक ही टीम से नहीं हैं? ऐसे कई सवाल 'स्टोलन' ने मुझसे किए और उनके जवाब भी दिए।'

सच्ची घटनाओं पर आधारित, निर्माताओं ने एक कच्ची, गहन और प्रामाणिक फिल्म बनाई है जो आपको बांधे रखती है। 'स्टोलन' करण तेजपाल द्वारा निर्देशित और जंगल बुक स्टूडियो के गौरव ढींगरा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में शुभम और मिया मेल्टजर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com