Abhay Deol Birthday: धर्मेंद्र ने गुस्से में जड़ दिया था भतीजे अभय देओल को थप्पड़, जानें क्या थी वजह

अभय देओल अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ लिव-इन में रहते थे। प्रीति मिस फिल्म 'शोर इन द सिटी' और 'वन बाय टू' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं। अभय अपने बयानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं।
Abhay Deol Birthday: धर्मेंद्र ने जड़ दिया था अभय देओल को थप्पड़, जानें क्या थी वजह
अभय देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: एक्टर अभय देओल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभय देओल का जन्म 15 मार्च 1976 में मुंबई में हुआ था। अभय निर्माता और निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे हैं। अभय की मां नाम उषा देओल है। अभय देओल बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के भतीजे है। वहीं, अभय एक्टर सनी देओल, बॉबी देओल और एक्ट्रेस ईशा देओल के चचेरे भाई हैं।

अभय देओल ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। लेकिन, वह उन्होंने जिस भी फिल्म में काम किया है, उस फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई है। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभय देओल को बचपन से ही बॉलीवुड में करियर बनाना था। अभय बचपन से ही थिएटर से जुड़े रहे हैं। वह स्कूल के दिनों में ही प्ले में हिस्सा लेते थे। अभय ने साल 2005 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी।

'सोचा ना था' फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इस फिल्म के जरिए अभय देओल लोगों की नजर में आ गए। इसके बाद अभय देओल 'आहिस्ता-आहिस्ता' और मल्टी स्टारर फिल्म 'हनीमूंस ट्रेवल्स लिमिटेड' में नजर आये। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। लेकिन, अभय को फिल्म 'ओये लकी लकी ओये' से नयी पहचान मिली। इस फिल्म में उनके किरदार को आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया।

इसके बाद अभय देओल फिल्म 'देव डी' में नज़र आए थे। इस फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म से उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में मदद मिली। अभय देओल एक्टर के अलावा निर्माता भी है। इस के बाद वह मल्टीस्टारर फिल्म 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' में फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन संग नज़र आये। इस फिल्म के लिए अभय देओल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किया गया था।

अभय देओल अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ लिव-इन में रहते थे। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं। अभय अपने बयानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अभय ने एक बार कहा था कि, वह शादी करने में यकीन नहीं रखते। एक चैट शो के दौरान अभय देओल ने एक इंटरेस्टिंग किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि, उनके तायाजी धर्मेंद्र ने एक बार उनको थप्पड़ मारा था। दरअसल, अभय देओल काफी तेज गाड़ी चला रहे थे। इस बात से नाराज होकर धर्मेंद्र ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com