आमिर खान ने पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ खिंचवाई तस्वीर, फीफा वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे थे कतर

FIFA World Cup 2022
Photo - Twitter
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मिस्टर परफेक्शनिस्ट (Mr. Perfectionist) आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पिछले दिनों बेटी की सगाई में उनका डांस उनके फैंस के बीच चर्चा का कारण बना हुआ था। वहीं हाल ही में वो फीफा वर्ल्ड कप 2022 का मैच देखने के लिए कतर पहुंचे थे। जहां वो अपनी पूर्व पत्नी किरण राव (Kiran Rao) और बेटे आजाद राव खान के साथ गए थे। वहीं अब उनके एक फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ लुसैल स्टेडियम के बाहर नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अगर बात करें आमिर खान के लुक कि तो वीडियो में वो व्हाइट कलर की टी-शर्ट और कैपरी में नजर आ रहे हैं। वो बड़ी-बड़ी सफेद दाढ़ी और मूंछ में भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं पूर्व पत्नी किरण राव ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहीं हैं जबकि आजाद गले में अर्जेंटीना का झंडा लपेटे हुए पोज देते हुए नजर आए। वीडियो में आमिर खान फैमिली के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि आमिर खान आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए। जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म से आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com