किरण राव से तलाक के बाद आमिर खान करेंगे तीसरी शादी? इन खबरों पर करीबी सूत्र ने किया बड़ा खुलासा

Ceat tyre named Aamir Khan as brand ambassador
File Pic
Published on
Updated on

Aamir Khan to marry for the third time after divorce from Kiran Rao? Report: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने किरण राव (Kiran Rao) से तलाक की घोषणा करते ही सभी को चौंका दिया था। आमिर और किरण ने एक संयुक्त बयान जारी कर खुलासा किया था कि वह दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे है। लेकिन आगे भी वह साथ काम करते नजर आएंगे। ऐसे में कुछ कुछ दिनों पहले, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद अपनी तीसरी शादी की घोषणा करेंगे। इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि आमिर की तीसरी शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और ये खबरें सिर्फ फर्जी हैं।‘ रिपोर्ट में आगे बताया कि ‘वह लाइमलाइट में नहीं रहना चाहते और इन खबरों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।

आपको बता दें, ‘दंगल’ फिल्म रिलीज के बाद आमिर खान का नाम अपनी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया था। ऐसे में मीडिया में यह खबर तेज थी कि आमिर के तलाक की वजह फातिमा है और वह उनसे शादी करना चाहते है। इन दिनों आमिर और किरण अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में काफी व्यस्त है। यह फिल्म पिछले तीन सालों से सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com