- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Sitaare Zameen Par Speed Slowed Down Earnings Of The 14th Day
आमिर खान की सितारे जमीन पर की रफ्तार में लगी ब्रेक ! जानें 14वें दिन की कमाई
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून 2025 को शानदार शुरुआत की थी और शुरुआती हफ्ते में 132.92 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी हो गई है।

आमिर खान की सितारे जमीन पर की रफ्तार में लगी ब्रेक
मुंबई: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून 2025 को धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। रिलीज़ के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने दमदार कलेक्शन किया और साल 2025 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। लेकिन अब फिल्म की रफ्तार थमती नजर आ रही है। खासकर 14वें दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस दोनों को चौंका दिया है।
आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया, और 10 नए चेहरे नजर आए हैं। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। जावेद अख्तर, काजोल, जूही चावला जैसी हस्तियों ने भी फिल्म की खुले दिल से तारीफ की थी। बावजूद इसके, दो हफ्ते बाद इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन चिंताजनक बनता दिख रहा है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 14वें दिन यानी दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन फिल्म ने मात्र 0.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं फिल्म की अब तक की कुल नेट कमाई 132.92 करोड़ रुपये हो चुकी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने हर दिन औसतन 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, लेकिन दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा बुरी तरह गिर गया। 13वें और 14वें दिन की कमाई मिलाकर महज 0.52 करोड़ रुपये हुई, जो इस बात का संकेत है कि फिल्म सिनेमाघरों में अपना आकर्षण खोती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को पसंद आया समय का इंडियाज गॉट लेटेंट, चार महीने बाद होगी वापसी
वहीं दूसरी तरफ, फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने अच्छी पकड़ बना रखी है और ‘मां’ जैसी फिल्में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकीं। ‘सितारे जमीन पर’ की गिरती कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण यही माना जा रहा है कि दर्शकों का ध्यान अब अन्य रिलीज़ की ओर जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती रफ्तार के बावजूद, फिल्म की शुरुआती सफलता यह दिखाती है कि आमिर खान की ब्रांड वैल्यू अब भी कायम है।
Aamir khan sitaare zameen par speed slowed down earnings of the 14th day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














