-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- A Relative Of Actor Sanjeev Kumar Wrote His Biography
अभिनेता संजीव कुमार के रिश्तेदार ने लिखी उनकी जीवनी
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : गुजरे जमाने के लोकप्रिय (Popular) अभिनेता (Actor) संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के विविधतापूर्ण जीवन और करियर पर प्रकाश डालने वाली एक नई पुस्तक बाजार में आने वाली है जिसे उनके रिश्तेदार उदय जरीवाला और रीता राममूर्ति गुप्ता ने लिखा है। पुस्तक में कुमार की उन उपलब्धियों का उल्लेख भी किया गया है जिनका प्रयोग उन्होंने फिल्मोद्योग में पहली बार किया। हिंदी सिनेमा में प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल करने वाले कुमार पहले अभिनेता थे। इसके अलावा उन्हें एक पिक्चर में नौ भूमिकाएं अदा करने और भारत में प्रतिबंधित होने वाली पहली फिल्मों में से एक का हिस्सा होने का भी श्रेय दिया जाता है।
उदय जरीवाला और गुप्ता की पुस्तक ‘संजीव कुमार: द एक्टर वी ऑल लव्ड’ हार्पर कॉलिन्स द्वारा नौ जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। पुस्तक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रोत्साहन मिल चुका है और इसमें गुलजार, रणधीर कपूर, शर्मिला टैगोर, मौसमी चटर्जी, तनुजा और अन्य ने भी अध्याय लिखे हैं। जरीवाला का कहना है कि इस पुस्तक को पूरा करने में चार साल का समय लगा। उन्होंने कहा, ‘यह उनके जीवन का प्रामाणिक दस्तावेज है। पहली बार, उनके प्रशंसक उन्हें नजदीक से जान पाएंगे।’
सम्बंधित ख़बरें
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Chembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
सह लेखक गुप्ता ने कहा, ‘पुस्तक लिखने के दौरान एक चीज जो मुझे समझ में आई वह ये थी कि संजीव कुमार के दोस्तों ने मुझसे कहा कि कृपया एक खुशनुमा किताब लिखें क्योंकि हरिभाई एक खुश रहने वाले व्यक्ति थे। मुझे लगता है कि पुस्तक लिखकर मैं यह हासिल करने में कामयाब हुई हूं।’ गौरतलब है कि संजीव कुमार का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। हार्पर कॉलिन्स के कार्यकारी प्रकाशक उदयन मित्रा ने कहा कि यह पुस्तक उस कलाकार के लिए एक बेहतरीन श्रद्धांजलि है जिसे हम सभी प्यार करते थे। मोदी ने कुमार को एक सहज और सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक बताया है। (एजेंसी)
A relative of actor sanjeev kumar wrote his biography
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM










