भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, गायक और राजनेता मनोज तिवारी का रियलिटी शोज से पुराना नाता रहा है। वह साल 2010 में बिग बॉस 4 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इस सीजन में उनके साथ श्वेता तिवारी, डॉली बिंद्रा और समीर सोनी जैसे सितारे भी थे। शो में उनके अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके अलावा वह कई सिंगिंग रियलिटी शोज में होस्ट और जज की भूमिका भी निभा चुके हैं। हाल ही में वो कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा का भी हिस्सा बने हुए नजर आ रहे है।
(सौ. Instagram @manojtiwari.mp)