72 National Film Awards Live: अनंत नाग को दादासाहेब अवॉर्ड, धनुष को फिल्म रायन के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मंगलवार को गुजरात के एकता नगर में शानदार आगाज हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारतीय सिनेमा में 2024 की उपलब्धियों के लिए ये प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगी।
72 National Film Awards
72 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड(सौ. सोशल मीडिया)

72 National Film Awards: गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का शानदार आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चुने गए कलाकारों को पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

मनोज मुंतशिर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का नेशनल अवॉर्ड

मनोज मुंतशिर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2026) में सर्वश्रेष्ठ गीतकार (Best Lyrics) का नेशनल अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्म मैदान के बेहद भावुक और लोकप्रिय गीत जाने दो के लिए दिया गया है।

अनुपमा के भाई विजय गांगुली को मिला सम्मान

अनुपमा के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली को आज की रात हुस्न मजा आंखों से लीजिए गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

धनुष को फिल्म रायन के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

धनुष द्वारा निर्देशित फिल्म रायन को बेस्ट तमिल फिल्म का पुरस्कार दिया गया है, जो एक निर्देशक के तौर पर उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

जाने-माने एक्टर अनंत नाग 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल हुए। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड भारत का सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दिया जाता है।

धनुष को फिल्म कैप्टन मिलर के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष को फिल्म कैप्टन मिलर के लिए उन्हें विशेष उल्लेख (Special Mention) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

पति आदित्य धर के साथ दिखीं यामी गौतम

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के खास मौके पर एक्ट्रेस यामी गौतम अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ स्पॉट दिखी।

आनंद एल राय को बेस्ट डायरेक्शन (नॉन-फीचर) के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक के लिए बेस्ट डायरेक्शन (नॉन-फीचर) का नेशनल अवॉर्ड मिला।

कार्तिक आर्यन, ममूटी और धनुष ने दिया राष्ट्रगान को सम्मान

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक्टर कार्तिक आर्यन, ममूटी और धनुष ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया। साथ ही यामी गौतम और रणदीप हुड्डा भी मौजूद दिखे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com