- Hindi News »
- Elections »
- What Is The Meaning Of Ajits Soft Attitude Towards Sharad Pawar
अजित तलाश रहे घर वापसी की राह, सुप्रिया सुले को लेकर दिए बयान के बाद लगाई जा रही अटकलें
महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने है। इसके पहले सभी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलना भी अब शुरू हो जाएगा। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी महायुति काे बड़ा दे सकते हैं।
- Written By: आकाश मसने

अजित पवार, सुप्रिया सुले और शरद पवार
मुंबई: महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले सभी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का दौर भी जल्दी ही शुरू होने वाला है। इसी बीच माना ये जा रहा है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी महायुति का बड़ा झटका दे सकते हैं। सुप्रिया सुले को लेकर दिए गए उनके ताज़ा बयान के बाद सियासी फिजाओं में अटकलों के बादल तैरने लगे हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक किसी भी गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात शुरू नहीं हुई है। हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी दावा कर रही है कि जल्द ही सीट बंटवारे पर बात कर फैसला लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के साथ महायुति में है।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार बोले लोकसभा चुनाव में पत्नी को बहन के खिलाफ उतारकर गलती की
सम्बंधित ख़बरें
राहुरी उपचुनाव: सीएम की जनसभा में शरद पवार को लगेगा झटका! अक्षय कर्डिले के भविष्य का भी होगा फैसला
बारामती उपचुनाव से पहले सुनेत्रा पवार को बड़ा झटका! सांगली में 35 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, जानें क्या है कारण
नारी शक्ति देगी जवाब! महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं सुनेत्रा पवार, विपक्ष को बताया महिला विरोधी
महिला आरक्षण: आधी आबादी को अधिकार या ‘राजनीतिक विरासत’ का विस्तार? महाराष्ट्र की महिला सांसदों पर एक रिपोर्ट
अजित पवार की एनसीपी विधानसभा चुनाव में 90 से अधिक सीटों की मांग कर रही है। इधर शिंदे गुट भी 90 से अधिक सीट मांग रहा है। 288 सीटों में 180 सीटें सहयोगियों को देगी तो बीजेपी के पाले में सिर्फ 108 सीटें आएगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी अपने दोनों सहयोगियों को 90-90 सीटें देंगी। साथ ही बीजेपी को 108 में से रामदास अठावले व अन्य छोटे दलों को सीटें देना होगा।
शरद पवार के प्रति नरम रुख
उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मांग पूरी नहीं होती है तो वह दूसरा रास्ता भी अपना सकते हैं। इन दिनों अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के मुखिया शरद पवार के खिलाफ एक भी बयान नहीं दे रहे है। अजित पवार को शरद पवार के प्रति यह नरम रवैया इस ओर संकेत कर रहा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि शरद पवार एक वरिष्ठ नेता और उनके परिवार के मुखिया हैं, इसलिए वह उनकी किसी भी आलोचना का जवाब नहीं देंगे।
बहन के खिलाफ पत्नी को उतारना गलती
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ उतारकर गलती की। बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव में पत्नी को उतारने के फैसले पर अजित को अब पश्चाताप हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर में राजनीति नहीं करनी चाहिए।
माना ये जा रहा है कि अजित पवार का शरद पवार और सुप्रिया सुले के प्रति नरम रवैया इस ओर संकेत कर रहा है कि वह फिर से घर वापसी कर सकते हैं। इसलिए बयानों के जरिए वह अपने लिए दरवाजा खुला रखना चाहते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई अजित वापसी करेंगे और इस पर सीनियर पवार का क्या कुछ रुख होगा?
What is the meaning of ajits soft attitude towards sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Liver Detox: हेल्दी लिवर का राज़ क्या है? ये फल करेंगे लीवर को डिटॉक्स, आज़मा कर देखिए
Apr 20, 2026 | 03:37 PMसोलापुर में 44°C की गर्मी के बीच पानी संकट गहराया, नगर निगम पर निकला महिलाओं का घागर मोर्चा
Apr 20, 2026 | 03:22 PMVarun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
Apr 20, 2026 | 03:22 PMBJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, प्रियंका-राहुल पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान
Apr 20, 2026 | 03:20 PMमुंबई में बड़ी साजिश नाकाम, होटल में चल रही थी हथियारों की डील, 5 आरोपी गिरफ्तार; बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन?
Apr 20, 2026 | 03:17 PMजापान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी, 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें
Apr 20, 2026 | 03:15 PMमुंबई में लेंसकार्ट की शॉप पर बवाल, मुस्लिम BJP नेता दुकान में घुसकर हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक- वीडियो
Apr 20, 2026 | 03:12 PMवीडियो गैलरी

सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM














