

Tamil Nadu Protest Against Governor: तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने को लेकर अड़चने आ गई है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बहुमत के बाद भी विजय को सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बहुमत के बाद भी सीएम पद न दिए जाने पर तमिलनाडु की जनता में आक्रोश पैदा हो गया है।
पूरे राज्य में राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रहा है। चेन्नई में तमिलनाडु कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
कांग्रेस का यह विरोध इस बात को लेकर है कि विधानसभा चुनावों में TVK के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद, उसके प्रमुख विजय को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। कांग्रेस ने TVK को अपना समर्थन भी दिया है।
चेन्नई में लोक भवन के बाहर भारी मात्रा में टीवीके के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
पुलिस TVK के समर्थकों को हटाने की कोशिश कर रही है। टीवीके समर्थकों ने भूख हड़ताल की घोषणा भी कर दी है। चेन्नई में लोक भवन के पास प्रदर्शन कर रहे TVK के एक समर्थक ने कहा, मैं अपनी भूख हड़ताल जारी रखूंगा। साथ ही उन्होंने विजय से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आग्रह किया।
मदुरै में भी तमिलनाडु कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें, कि विधानसभा चुनाव में बहुतम हासिल करने के बाद भी राज्यपाल ने TVK प्रमुख विजय के राज्य में सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया और पार्टी से कहा कि वे 118 विधायकों का समर्थन हासिल करने के बाद ही वापस आएं।
आपको जानकारी दें, कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आई है। डीएमके ने 59 और एआईडीएमके ने 47 सीटें हासिल की थी। तो वहीं, कांग्रेस को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने विजय को पार्टी बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया है।