महाराष्ट्र चुनाव: स्टार प्रचारकों के भाषणों से गूंजेगा नाशिक, लगातार एक के बाद एक होगी जनसभाएं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब चुनावी प्रचार शुरू हो गए है क्योंकि चुनाव में अब केवल 8 दिन ही रह गए। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की रैली तेज कर दी है। इस बीच आनेवाले 8 दिन नाशिक में बीजेपी के इन स्टार प्रचारकों की ढेर सारी जन सभाएं देखने को मिलेगी।
स्टार प्रचारकों के भाषणों से गूंजेगा नाशिक
स्टार प्रचारकों की रैली (सौजन्य-एएनआई)
Published on
Updated on

नाशिक: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केवल 8 दिन शेष बचे हैं इसके कारण, राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों को नाशिक में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को शरद पवार की सभा आयोजित की गई।

इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और पंकजा मुंडे भी नाशिक में प्रचार करने आएंगे।

8 दिनों में कई सभाएं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोरों पर है। पिछले सप्ताह में नाशिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने भी नाशिक जिले में प्रचार सभा की। प्रचार के अंतिम 8 दिनों में नाशिक शहर कई दिग्गज नेताओं की जनसभाओं से गूंजेगा।

12 नवंबर को, शरद पवार के जिले में 5 सभाएं हुईं। इसके अलावा नाशिक के राणेनगर में भाजपा विधायक पंकजा मुंडे की जनसभा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 15 नवंबर को संभाजी स्टेडियम के बैंक्वेट हॉल में शहर के उद्योजकों, कारखानदारों, डॉक्टरों, वकीलों, इंजीनियर्स और बांधकाम व्यावसायिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा 16 या 17 नवंबर को नाशिक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होने की संभावना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की संयुक्त सभा आयोजित करने की योजना है।

ठाकरे भाई भी आएंगे नाशिक

महाविकास आघाड़ी के प्रचार के लिए शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे 15 नवंबर को नाशिक का दौरा करेंगे। शुक्रवार शाम साढे 5 बजे गोल्फ क्लब मैदान पर उनकी जनसभा होगी। दूसरी ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए नाशिक आ रहे हैं। शुक्रवार को सिडको के पवन नगर में दिनकर पाटील के प्रचार के लिए उनकी जनसभा होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com