जनसभा में राजनाथ सिंह ने बताया- कैसे-कैसे झूठ बोलते हैं अरविंद केजरीवाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक जनसभा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि वह तीन साल में यमुना नदी को साफ कर देंगे और पीने योग्य बना देंगे..और अब आरोप लगा रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने और धोखा देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सबसे पहले अन्ना हजारे को धोखा दिया। उसके बाद दिल्ली की जनता से झूठ बोला है। साथ ही साथ सरकार में आने के बाद उन्होंने घोटाले ही घोटाले किए हैं। आप की सरकार व अरविंद केजरीवाल अब घोटालों के लिए जाने जाते हैं। 10 साल सरकार में रहने के बाद जब वह खुद यमुना की सफाई नहीं करवा पाए हैं तो भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता ऐसी हरकत नहीं कर सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com