पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं से बात, नमो ऐप के जरिए जुड़ेंगे 1 लाख से ज्यादा बूथ प्रमुख

भारतीय जनता पार्टी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान चलाने की योजना बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बनाई है। इसके जरिए ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान से पहले भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं की सुस्ती दूर करने की कवायद शुरू हो गई है।
‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान चलाने की योजना बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बनाई है।
‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान (सौजन्य-एएनआई)
Published on
Updated on

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए आज देश के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता नरेंद्र मोदी खुद महाराष्ट्र में कार्यरत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से खास बातचीत करेंगे। इसी के साथ नरेंद्र मोदी उन्हें चुनाव के लिए प्रेरित करेंगे।

इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान चलाने की योजना बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बनाई है। इसके जरिए ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान से पहले भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं की सुस्ती दूर करने की कवायद शुरू हो गई है।

इस आयोजन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11.30 बजे महाराष्ट्र में बीजेपी के करीब 1 लाख बूथ प्रमुखों से ‘नमो ऐप’ और ऑनलाइन माध्यम से बातचीत करने वाले हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के चुनाव अभियान को मजबूत करने और बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और बूथ प्रमुखों से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत

इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री सभी बूथ के प्रमुखों से बातचीत करते हुए चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका पर चर्चा करेंगे, जो पार्टी की संगठनात्मक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए जरूरी निर्देश भी देंगे।

इस बार बूथ प्रमुखों को पास मौका होगा कि वे नमो ऐप के जरिए सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी बात पहुंचा सकें। बूथ प्रमुख नमो ऐप और ऑनलाइन के जरिए खास संवाद ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ में हिस्सा ले सकेंगे। वे अपने सुझाव, प्रश्न और विचार सीधे प्रधानमंत्री को http://narendermodi.in/mbsmmh लिंक के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

आज बूथ प्रमुखों में उत्साह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए पार्टी का हर समर्पित कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे है। इसके चलते प्रधानमंत्री ने अपनी भावना व्यक्त की है कि वह 16 नवंबर यानी आज 1 लाख बूथ प्रमुखों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। इससे बीजेपी के बूथ प्रमुखों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक चरण में संपन्न होगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com