-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Pm Modi Played The Caste Card In Nanded Congress Is Losing Support
पीएम मोदी ने नांदेड़ में खेला जाति का कार्ड, बोले- एससी, एसटी और आदिवासियों की एकजुटता से समर्थन खो रही कांग्रेस
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि अनुसूचित जातियों (एसटी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), दलितों और आदिवासियों की एकजुटता की वजह से कांग्रेस साल दर साल अपना समर्थन खो रही है।

नांदेड़ की सभा में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अन्य (सोर्स: एक्स@narendramodi)
नांदेड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक चुनाव सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने नांदेड़ से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के ‘संविधान बदल देंगे’ वाले नैरेटिव पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने नांदेड़ में जातियों की बात करते हुए एसटी, एससी और आदिवासियों को साधने का प्रयास भी किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि अनुसूचित जातियों (एसटी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), दलितों और आदिवासियों की एकजुटता की वजह से कांग्रेस साल दर साल अपना समर्थन खो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘‘कांग्रेस के लोग ‘भारत का संविधान’ लिखी लाल किताब दिखा रहे हैं जिसके अंदर के पन्ने खाली हैं।”
370 से इतना प्यार क्यों?
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने विपक्षी दलों के द्वारा कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल करने की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को अनुच्छेद 370 से इतना प्यार क्यों है?
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
भारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
यह भी पढ़ें:– नासिक में PM की सभा से गायब रहे महायुति के 4 उम्मीदवार, शिंदे गुट पर सवालिया निशान
पीएम मोदी ने नांदेड़ की सभा में आरोप लगाया कि ‘भारत का संविधान’ लिखी लाल किताब में पन्ने खाली हैं और यह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा और घृणा का प्रमाण है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इस मूर्खतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक नाटक से पूरा देश स्तब्ध है।
महाराष्ट्र में भाजपा की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि ‘‘आज पूरे महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और महायुति के समर्थन की लहर है। आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है, भाजपा-महायुति आहे, गति आहे। महाराष्ट्राची प्रगति आहे।” उन्होंने कहा कि देश आज विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि केवल बीजेपी और उसके सहयोगी दल ही इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं।”
महाराष्ट्र के नांदेड़ की महारैली में जनसैलाब का उत्साह और विश्वास स्पष्ट संदेश दे रहा है कि भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित है। pic.twitter.com/EhZWjJhrBH — Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2024
पीएम ने कहा कि ‘‘यही कारण है कि देश की जनता बार-बार भाजपा और राजग सरकार को चुन रही है।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग वही दोहराने जा रहे हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुआ था, जहां भाजपा ने अब तक की सबसे अधिक सीट जीतीं।
यह भी पढ़ें:– कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मुंबई से बीजेपी को जवाब, बोले- हम पूरे कर रहे वादे
नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध
नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘‘माझी लाडकी बहिन योजना’ को जिस तरह से स्वीकृति मिली है, वह अभूतपूर्व है। हम नारी शक्ति को पहले से कहीं ज्यादा सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi played the caste card in nanded congress is losing support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Jun 25, 2026 | 07:09 AMGayatri Jayanti: वेदों की जननी मां गायत्री की जयंती आज, जानें 24 अक्षरों में छुपी 24 अनोखी शक्तियों के बारे मे
Jun 25, 2026 | 07:09 AMLord Vishnu: आज है निर्जला एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-नारायण की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Jun 25, 2026 | 07:05 AMवेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 22 मंजिला इमारत जमींदोज; जापान में भी कांपी धरती
Jun 25, 2026 | 07:03 AMदिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Jun 25, 2026 | 07:02 AMExplainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
Jun 25, 2026 | 07:01 AMगड़चिरोली में कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से हड़कंप फर्जी, पुलिस में मामला दर्ज
Jun 25, 2026 | 06:56 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














