-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Omar Abdullah Staked Claim To Form Government In Jammu And Kashmir
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानिए किस दिन लेंगे शपथ
- Written By: आकाश मसने
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में राजभवन पहुंचे और उपराज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। साथ ही कांग्रेस, सीपीएम, आम आदमी पार्टी और निर्दलिय विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा।

उमर अब्दुल्ला (सोर्स: सोशल मीडिया)
श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में राजभवन पहुंचे और उपराज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। साथ ही कांग्रेस, सीपीएम, आम आदमी पार्टी और निर्दलिय विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। अगले दो से तीन दिन में शपथ ग्रहण कार्यकम किया जा सकता है। उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने का अनुराेध भी किया है।
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात करने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि “मैंने एलजी से मुलाकात की और कांग्रेस, सीपीएम, आप और निर्दलीयों से मिले समर्थन पत्र सौंपे। मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार काम करना शुरू कर सके। यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि यहां केंद्र का शासन है।”
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि “एलजी पहले राष्ट्रपति भवन और फिर गृह मंत्रालय को दस्तावेज भेजेंगे। हमें बताया गया है कि इसमें 2-3 दिन लगेंगे। इसलिए अगर यह मंगलवार से पहले होता है, तो हम बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह करेंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस सरकार में जम्मू की अनदेखी नहीं की जाएगी।”
सम्बंधित ख़बरें
3 घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में, 11,500 फीट की ऊंचाई पर भारत ने रचा इतिहास, PHOTOS में देखें जोजिला टनल
अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
यह भी पढ़ें:– आतिशी को मिला ‘केजरीवाल का शीशमहल’, पीडब्ल्यूडी ने आधिकारिक तौर पर आवंटित किया बंगला
#WATCH | Srinagar: After meeting LG Manoj Sinha, Jammu and Kashmir National Conference Vice President Omar Abdullah says, “I met the LG and handed over letters of support that I have received from the Congress, CPM, AAP and independents. I requested him to fix a date for the… pic.twitter.com/ecF6EBgCur — ANI (@ANI) October 11, 2024
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हुए चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं बीजेपी 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस को 6 तो महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को 3 सीटें मिली। कांग्रेस, सीपीएम, आप और निर्दलियों ने उमर अब्दुल्ला की पार्टी को अपना समर्थन दिया। जिसके बाद उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा AAP चीफ सुशील गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कांग्रेस से क्यों नहीं हो पाया गठबंधन
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 90 विधानसभा सीट वाले जम्मू-कश्मीर में बहुमत के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को इससे ज्यादा सीटें हासिल हुई थी। इसके बाद कुछ निर्दलियों और आप ने भी अपना समर्थन नेशनल कॉन्फ्रेंस को दिया है।
Omar abdullah staked claim to form government in jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














