-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- No Dispute On Cm Face Said Devendra Fadnavis On Maharashtra Results
महाराष्ट्र चुनाव: देवेंद्र फडणवीस ने महायुति की जीत पर जनता का किया धन्यवाद, बोले- नए सीएम पर नहीं होगा कोई विवाद
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। इसमें महायुति में ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है। जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा महाराष्ट्र के लोगों ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतगणना जारी है, जिसमें आज महायुति ने बढ़त बहुमत का आंकड़ा पार कर रखा है। इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने महायुति को “अभूतपूर्व जीत” दी है और “सीएम चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा”।
जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, “महाराष्ट्र के लोगों ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उनके नारे ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ के अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमारे लिए वोट किया।”
महायुति की जीत एकता की जीत है
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, “यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है।” मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह तय किया गया था कि तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
MPSC ऑनलाइन परीक्षा पर छात्रों से चर्चा के बाद ही हो फैसला, अफवाह फैलाने वाले कोचिंग सेंटर्स को CM की चेतावनी
Jal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठकर इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को मान्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।” मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र अभियान में समर्थन के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
अमित शाह ने दी पार्टी को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी और कहा, “मैं महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी, अमित शाह भाई, नड्डा जी – सभी ने हमारा समर्थन किया। उन्होंने महाराष्ट्र को प्राथमिकता दी। मुझे गर्व है कि मैंने जो कहा था कि हम 200 सीटें जीतेंगे, वह सही साबित हुआ। हमने (महायुति) एक टीम की तरह लड़ाई लड़ी।”
महायुति से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्योंकि महायुति विधानसभा चुनावों में शानदार जीत की ओर अग्रसर है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 224 पर महायुति ने जीत हासिल की है या आगे चल रही है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की है या आगे चल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
No dispute on cm face said devendra fadnavis on maharashtra results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘My Life My Rule’! गीली सड़क पर साइकिल दौड़ाते अंकल का Video Viral, लोगों ने कहा- चाचा किसी से नहीं डरते
Jun 27, 2026 | 08:50 PMजन धन, आधार और UPI का कमाल, डिजिटल भुगतान में देश ने रचा इतिहास; 2 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ हुआ ट्रांजैक्शन
Jun 27, 2026 | 08:43 PMGlass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
Jun 27, 2026 | 08:41 PMमिर्जापुर में मुन्ना भैया नहीं थे दिव्येंदु शर्मा पहली पसंद, बबलू पंडित का रोल हुआ था ऑफर, फिर ऐसे पलटी किस्मत
Jun 27, 2026 | 08:29 PMJyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
Jun 27, 2026 | 08:22 PMतमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
Jun 27, 2026 | 08:01 PMबार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
Jun 27, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM














