लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को विदेशों से मिली बधाई, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने जताई साथ काम करने की इच्छा

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिसके लिए दुनियाभर के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है।
Narendra Modi third team maldives moahmmed muizzu giorgia meloni congratulate
पीएम मोदी और मोहम्मद मुइज्जू (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का नतीजा आ गया है। जहां एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने वाली है। जिसके लिए देश-विदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी जा रही है। बधाई देने की लिस्ट में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू का भी नाम शुमार है। जिन्होंने भारत के साथ आगे काम करने की इच्छा भी जताई है।

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने ट्विट करके नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने भारत के साथ आगे काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने ट्विट कर लिखा- ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा तथा भाजपा नीत एनडीए को 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई। मैं दोनों देशों के लिए साझा समृद्धि और स्थिरता की खोज में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।"

उनके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा, नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं। निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए को बधाई। वो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मैं हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को इच्छुक हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा को 240 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं एनडीए 293 सीटें हासिल कर ली है। 2019 की तुलना में इस बार एनडीए को भारी नुकसान हुआ है। पिछली बार एनडीए को 350 सीटें मिली थी। हालांकि इस बार भी एनडीए को पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com