-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- More Than 500 Crore Cash Seized So Far Ahead Of Maharashtra Assembly Elections Countdown For November 20 Begins
चुनाव आयोग ने इन जगहों पर की छापेमारी, करोड़ों का नकदी की जब्त, जांच एजेंसिया हुई सक्रिय
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इस बीच चुनाव आयोग और जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। इसके चलते जांच एजेंसियों ने जगह-जगह छापेमारी की है और करोड़ों की नकदी जब्त की है।

करोड़ों की नकदी पकड़ी (सौजन्य-कंसेप्ट फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में जहां चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। वही दूसरी ओर जांच एजेंसियां ब्लैक मनी पर नकेल कसने के लिए सक्रिय हो गई है और जगह-जगह छापेमारी कर रही है। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जांच एजेंसियों ने अब तक 546।84 करोड़ रुपए नगदी जब्त की हैं। साथ ही आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित 7360 शिकायतें प्राप्त की है।
हालांकि एक को छोड़कर बाकी सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। चुनाव अधिकारियों ने अवैध धन, शराब, ड्रग्स, सहित सोने-चांदी आभूषण आदि शामिल है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि ये शिकायत चुनाव आयोग के सीविजिल ऐप के माध्यम से 15 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच दर्ज की गई है। राज्य भर में सी-विजिल ऐप पर कुल 7,400 शिकायतें प्राप्त हुईं थी।
प्रलोभन रोकने के लिए जांच एजेंसियों सक्रिय
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने बताया कि इनमें से 7,360 शिकायतों का चुनाव आयोग ने समाधान कर दिया है। सी-विजिल (cVIGIL) निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लीकेशन है। जो नागरिकों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
SIR अभियान की धीमी रफ्तार! नागपुर के 46 लाख मतदाताओं में सिर्फ 16 लाख का ही पंजीयन
राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान: अगस्त से शुरू होगी नगर और पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 90 दिनों के भीतर होंगे मतदान
नासिक जिला प्रशासन की मुहिम पर सर्वर का ग्रहण; एपिक नंबर डालने पर भी गायब हो रहे नाम, केंद्रों पर हंगामा
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
उन्होंने कहा कि एक बार शिकायत दर्ज होने पर संबंधित टीम जांच करती है और उचित कार्रवाई करती है। महाराष्ट्र में मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने से रोकने के लिए जांच एजेंसियों के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
मालेगांव में ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मालेगांव के व्यापारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत महाराष्ट्र और गुजरात में कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी का दावा है कि व्यापारी ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन करने के लिए कई लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग किया है।
पीएमएलए के तहत हो रही कार्रवाई में मालेगांव, नासिक और मुंबई में और गुजरात के अहमदाबाद- सूरत में कुल 23 परिसरों की छापेमारी की गई। छापेमारी महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 2,500 से ज्यादा लेन-देन और करीब 170 बैंक शाखाएं जांच के दायरे में आ गए हैं। इन खातों में पैसा जमा किया गया और निकाला गया है।
जलगांव में 20 लाख कैश जब्त
जलगांव में भी पुलिस और जांच एजेंसियों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपए कैश जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को लेकर आईटीबीपी के जवान और पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी करके जांच अभियान चला रहे थे।
इसी दौरान शहर की तरफ एक कार जा रही थी। कार को रोक कर तलाशी ली गई तो 20 लाख रुपए कैश बरामद हुए थे। कार चालक ने रुपए के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने 15 दिनों में जलगांव में अभी तक 4 करोड़ रुपए कैश जब्त किया हैं।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
More than 500 crore cash seized so far ahead of maharashtra assembly elections countdown for november 20 begins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














