टिकट कटा तो डिप्रेशन में चले गए विधायकजी, श्रीनिवास वनगा का फोन बंद करके हो गए लापता

पालघर विधानसभा से विधायक श्रीनिवास वनगा का टिकट कटने से वह डिप्रेशन में चले गए हैं और अपना फोन बंद करके लापता हो गए हैं। राजनीतिक भविष्य को लेकर डिप्रेशन का शिकार पार्टी नेता का शिंदे सरकार से भरोसा उठता दिख रहा है। तभी तो वह सीएम से भी बात नहीं कर रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट कटने के बाद नेताओं को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। पालघर सीट से टिकट न मिलने के चलते शिंदे गुट के विधायक श्रीनिवास वनगा फफक-फफक कर रोने लगे। बताया जा रहा है कि टिकट कटने के बाद वे लापता हो गए हैं। उनके लापता होने के बाद से तरह तरह की बातें चर्चा में आ रही हैं। फिलहाल उन्हें खोजने के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि उनके मन में आत्महत्या के ख्याल आ रहे थे। फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस मामले को लेकर पत्नी से बात करके उनके पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com