भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी, कहा- मेरे वोट लूटे जा रहे हैं, देखें VIDEO

Bhabanipur Counting Center: भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, ममता बनर्जी बिना सुरक्षा पहुंचीं, टीएमसी एजेंट के साथ मारपीट का आरोप और वोटों की लूट की शिकायत।
mamata banerjee
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mamata Banerjee Bhabanipur Counting Center: ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची हैं। भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पर हंगामा हो गया है। ऐसा आरोप है कि टीएमसी के एजेंट के साथ मारपीट हुई है। एजेंट के आरोप के बाद ममता खुद काउंटिंग सेंटर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि ममता बिना किसी सुरक्षा के वहां पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि मेरे वोट लूटे जा रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय हो चुका है। भाजपा राज्य में 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्तारुढ़ टीएमसी इस चुनाव में काफी पीछे खिसक गई है। इस बीच बंगाल में सियासी संग्राम भी चल रहा है। ममता बनर्जी लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग पर गड़बड़ी के आरोप लगा रही हैं। सीएम ममता बनर्जी अब भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची हैं। जब ममता जब पहुंची, तो पहले से ही यहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी मौजूद थे। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यहां उनके वोट लूटे जा रहे हैं।

भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा

खबरों के अनुसार बंगाल की भवानीपुर सीट पर हंगामा रहा है। यहां टीएमसी की ममता बनर्जी और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है। फिलहाल 7194 वोटों से ममता बनर्जी आगे चल रही हैं। इससे पहले कुछ राउंड में बीजेपी के सुवेंदु भी आगे चल रहे थे।

ममता बनर्जी उस वक्त लॉर्ड सिन्हा रोड पर स्थित मतगणना केंद्र सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचीं, जब नेता प्रतिपक्ष व भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उनकी बढ़त थोड़ी कम हो गई थी। अधिकारी पहले से ही मतगणना केंद्र पर बैठे थे। टीएमसी नेताओं ने दावा किया कि उनके एक काउंटिंग एजेंट को केंद्र से बाहर निकाला गया, जिसके बाद बनर्जी खुद वहां पहुंचीं। इस समय काउंटिंग सेंटर के अंदर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी बैठे हैं। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी भी काउंटिंग सेंटर पहुंच सकते हैं।

ममता और सुवेंदु के बीच कड़ा मुकाबला

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां पर कुल 20 राउंड की काउंटिंग होगी। फिलहाल यहां 7184 वोटों से ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, उन्हें कुल 44729 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को अब तक 37545 वोट मिले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com