-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections Crime Branch Seizes Rs 2 Crore 51 Lakh From 2 Vehicles In Amravati
महाराष्ट्र चुनाव के बीच अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से 2.51 करोड़ रुपए किए जब्त
- Written By: आकाश मसने
अमरावती में अपराध शाखा का दल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान मालवीय चौक और श्याम चौक में बुधवार की दोपहर को 2 वाहनों से करीब 2 करोड़ 51 लाख रुपए की कैश जब्त की है।

वाहनों की जांच करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी व जब्त कैश
अमरावती: अमरावती में अपराध शाखा का दल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान मालवीय चौक और श्याम चौक में बुधवार की दोपहर को 2 वाहनों से करीब 2 करोड़ 51 लाख रुपए की कैश जब्त की है। अपराध शाखा यूनिट वन की टीम द्वारा संबंधितों से पूछताछ जारी है। फिलहाल कैश कोतवाली थाने में रखी हुई है।
अमरावती के कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय चौक और श्याम चौक में अपराध शाखा का दल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच कर रहा था। इस समय पुलिस को रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस का वाहन संदेहास्पद लगा। उन्होंने वाहन को रूकवाकर जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में कैश दिखाई दी। दोनों वाहनों को कोतवाली थाने में लाया गया। जहां एक वाहन में क्यूआर कोड सिस्टम नहीं थी, तो दूसरे वाहन में क्यूआर कोड सिस्टम ऑफिशियली अपडेट थी।
यह भी पढ़ें:– हिंदुओं के खतरे में होने का दावा करने वालों ने मराठा समाज को आरक्षण नहीं दिया, मनोज जरांगे का BJP पर हमला
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
जांच के दौरान एक वाहन में 36 लाख रुपए तो दूसरे वाहन में 2 करोड़ 15 लाख रुपए मिले। 2 करोड़ से अधिक मिली राशि यह यस बैंक की होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरे वाहन में मिली 36 लाख की राशि यह रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस के विविध कस्टमर की होने की बात पुलिस ने बताई है।
फिलहाल दोनों कैश पुलिस ने जब्त कर कोतवाली थाने के हवाले की है। सभी संबंधितों को सूचना देकर तथा आवश्यक कागजातों की पूर्तता की जांच की जाएंगी। उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, पुलिस उपायुक्त कल्पना बारवकर के मार्गदर्शन में अपराध शाखा यूनिट वन के पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव के नेतृत्व में की गई।
कैश वेरिफाई की जाएंगी
पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने बताया कि अपराध शाखा यूनिट वन व पुलिस टीम ने मालवीय चौक और श्याम चौक से दो वाहनों से 2 करोड़ 51 लाख रुपए की कैश जब्त की है। इसमें से एक वाहन से जब्त कैश यस बैंक की बताई जा रही है। सभी प्रक्रिया पूर्ण कर तथा संबंधितों को सूचना देकर कैश के बारे में वेरीफाई की जाएगी।
दोपहिया चालक से 4.58 लाख रुपए जब्त
वहीं दूसरी ओर स्पेशल स्क्वॉड का दल बुधवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रिकॉर्ड के अपराधी, तड़ीपार, चेक, जुगार रेड, प्रोव्हीशन रेड करने तथा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोई युवक बड़ी रकम तो नहीं ले जा रहा है, इसकी जांच स्पेशल स्क्वॉड द्वारा की जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते दौरान गोपनीय जानकारी मिली कि राजकमल चौक पर एक दोपहिया चालक के पास थैली में नकद लेकर जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम जिया उल्ला खान समीर उल्ला खान (44, सुन्नी मस्जिद के पास, ताज नगर) बताया। युवक की तलाशी लेने पर थैली में 4 लाख 58 हजार 500 रुपए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें:– मुंबई में डेवलपर पर ने 55 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, मालिकों को बिना बताए दूसरों को बेच दिए फ्लैट
रकम की रसीद नहीं मिली
रकम के बारे में पूछताछ करने पर उसने यह रकम कारखाने की होने की जानकारी दी, जिसकी कोई रसीद नहीं रहने की बात कहीं। पुलिस ने किसी भी प्रकार की रसीद न रहने से चुनाव आयोग के नियमानुसार यह रकम जब्त कर सिटी कोतवाली थाने में जमा की गई।
उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, पुलिस उपायुक्त कल्पना बारवकर, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में स्पेशल स्कॉड प्रभारी पुलिस निरीक्षक आसाराम चोरमले, छोटेलाल यादव, इशय खांडे, आशीष डवले, रंजित गावंडे, निवृत्ती काकड, अमोल मनोहरे, चालक गजानन सातंगे ने की।
Maharashtra elections crime branch seizes rs 2 crore 51 lakh from 2 vehicles in amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 जुलाई LIVE: पेपर लीक पर बनेगा फास्ट-ट्रैक कानून! वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी
Jul 24, 2026 | 06:33 AMBirthday Horoscope: 24 जुलाई जन्मदिन वालों को मिलेगा दांपत्य सुख, सम्मान और करियर में सफलता
Jul 24, 2026 | 06:20 AMमनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
Jul 24, 2026 | 06:18 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Jul 24, 2026 | 05:55 AMXiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














