महाराष्ट्र में 99 पर पहुंची कांग्रेस, जारी की 14 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, काट दिया इन दो दिग्गज नेताओं का पत्ता

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पार्टी अब तक 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
महाराष्ट्र में 99 पर पहुंची कांग्रेस, जारी की 14 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, काट दिया इन दो दिग्गज नेताओं का पत्ता
कांग्रेस ने जारी की 14 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 14 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पार्टी अब तक 100 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस इससे पहले तीन सूचियां जारी कर चुकी है।

कांग्रेस की पहली सूची में 48 और दूसरी सूची में 23 नामों की घोषणा की गई थी। तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। हालांकि पार्टी ने चौथी सूची पहले के दो उम्मीदवारों को बदल दिया है। पार्टी ने अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट से सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को मैदान में उतारा है।

सचिन ने किया इनकार तो बदला नाम

एक दिन पहले कांग्रेस की तीसरी सूची में सचिन सावंत के नाम की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अशोक जाधव पूर्व विधायक हैं और इससे पहले अंधेरी पश्चिम से अमित साटम के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

औरंगाबाद ईस्ट में भी बदला प्रत्याशी

इसके अलावा कांग्रेस ने एक और सीट पर उम्मीदवार बदल दिया है। औरंगाबाद ईस्ट सीट पर पहले पार्टी ने मधुकर किशनराव देशमुख को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन रविवार को जारी लिस्ट में उनकी जगह लाहू एच शिवाले को उम्मीदवार बना दिया है।

इन उम्‍मीदवारों को उतारा मैदान में

कांग्रेस की चौथी सूची में अमलनेर से डॉ. अनिल नाथू शिंदे, अलमारी से रामदास मेश्राम, उमरेड से संजय नारायण मेश्राम, चंद्रपुर से प्रवीण नानाजी पडवेकर, वरोरा से प्रवीण सुरेश काकडे, बल्लारपुर से संतोष सिंह चंद्र सिंह रावत और नांदेड नॉर्थ से अब्‍दुल सत्तार अब्‍दुल गफ्फूर को उम्‍मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही औरंगाबाद ईस्‍ट से लाहू एच शेवाले, अंधेरी वेस्‍ट से अशोक जाधव, नालासोपारा से संदीप पांडे, शिवाजीनगर से दत्तात्रेय बहिरात, शोलापुर साउथ से दिलीप ब्रह्मदेव माने, पुणे कैंट से रमेश आनंद राव भगवे और पंडरपुर से भागीरथ भाल्‍के को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com