महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण सीट सतारा, जानें कौन है उम्मीदवार, क्या है यहां का राजनीतिक माहौल

satara
सतारा लोकसभा सीट
Published on
Updated on

नई दिल्ली/सतारा: जहाँ एक तरफ आज महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) की हलचल तेज है। वहीं इस बाबत यहां के स्तर जिले में भी चुनाव का ताप प्रचंड हो चका है। आज सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भौंसले को BJP ने टिकट दिया है। वहीँ भोसले को टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में शरद पवार गुट के नेता शशिकांत शिंदे (Shashikant Shinde) उतरे है। ऐसे में अब उदयनराजे भोसले और शशिकांत शिंदे में सीधा ‘मुकाबला’ होगा। इसमें यह देखना रोचक होगा कि सतारा से कौन बाजी मारता है।

महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र- सतारा

जहां सतारा संसदीय क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। वहीं यह महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। जिला मुख्यालय होने के चलते सभी बड़े प्रशा‍सनिक दफ्तर यहीं पर मौजूद हैं। मराठा शासनकाल के समय शिवाजी महाराज का यहां महत्वपूर्ण किला था। मराठाओं के लिए यह एक अतिमहत्वपूर्ण स्थान था। यहां के प्रमुख स्थलों में वाई, कराड, कोयनानगर, रहमतपुर, फलटन, महाबलेश्वर और पंचगनी हैं। इस क्षेत्र से पुणे, रायगढ़, सोलापुर और रत्नागिरि जिले की सीमाएं जुड़ती हैं। भांबवली वजराई वाटरफॉल यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का बड़ी ही ख़ूबसूरती से इसका गवाह बनता है। जानकारी हो कि, महाराष्ट्र की महत्तवपूर्ण सीटों से एक सतारा लोकसभा सीट 1951 में ही अस्तित्व में आ गई थी। यहां 9 बार कांग्रेस पार्टी और 6 बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी काबिज रही हजी। साल 1999 से NCP इस सीट पर कब्जा किए हुए है। बता दें कि, सतारा का इतिहास भी काफी पुराना है। यह शाहूजी के वंशजों की राजधानी रहा है। सतारा क्षेत्र छत्रपति शिवाजी का शानदार निवास स्थान रहा है, जिसका गवाह यहां मौजूद शिवाजी महाराज का भव्य किला है।

मिलिट्री आपशिंगे एक प्रेरणा

यह भी बताते चलें कि, सतारा संसदीय क्षेत्र का गांव 'मिलिट्री आपशिंगे' देश सेवा के लिए जाना जाता है। एक ख़ास बात और कि, इस गांव के प्रत्येक घर से एक बेटा सेना में या सीमा सुरक्षा बल में भर्ती है। इस क्षेत्र के रहमतपुर, फलटन, कराड, कोयनानगर, महाबलेश्वर और पंचगनी प्रमुख स्थान हैं। साल 2019 में इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 18,484,89 थी। इनमें पुरुष मतदाता 9,451,82 वहीं, महिला मतदाता 9,032,90 रहीं। सतारा लोकसभा क्षेत्र में जिले की वाई, कोरेगांव, कराड उत्तर, कराड दक्षिण, पाटन और सतारा विधानसभा आती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com