-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Lok Sabha Election Results 2024 Vote Counting Latest Update News
लोकसभा चुनाव नतीजे से जुड़ी ताजा खबर, जानिए किस सीट पर किसने मारी बाजी
- Written By: अंजू वशिष्ठ
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के बाद शरद पवार सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क किया है।

लोकसभा चुनाव की ब्रेकिंग खबर
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के बाद शरद पवार सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क किया है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम पद, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का ऑफर दिया है।
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर की जीत पक्की लग रही है। चंद्रशेखर 1,09,799 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी दूसरे स्थान है।
राजस्थान के जयपुर से बीजेपी उम्मीदवार के जीतने की जानकारी मिली है। बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मी ने जयपुर से जीत हासिल की हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 331767 सीटों से हराया है।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने बारामूला सीट पर अपनी हार स्वीकार कर ली है। हार स्वीकार करते हुए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल राशिद को जीत की बधाई दी है।
राजस्थान में बीजेपी 14 सीटों पर और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। देश की राजधानी दिल्ली में सभी सीटों पर बीजेपी बढ़त पर है। वहीं गुजरात के गांधी नगर से भाजपा के पक्ष में नतीजा आता दिख रहा है।
गांधी नगर सीट पर अमित शाह लगभग 6.5 लाख वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। सोनल पटेल को हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसी दौरान लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर काउंटिंग सेंटर के बाहर सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट की खबर आ रही है।
मतगणना के शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी 31 और भाजपा 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। महुआ मोइत्रा अपनी सीट पर आगे चल रही है। वारीणसी में पीएम मोदी ने 60,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को पीछे छोड़ दिया है।
वाराणसी चुनाव परिणाम 2024: वाराणसी में पीएम मोदी 60,000+ वोटों से आगे
राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं, स्मृति ईरानी अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ीं नजर आ रही हैं।
बिहार की सारण सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पीछे, बेगूसराय से गिरिराज सिंह पीछे चल रहे है।
मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा आगे, छिंदवाड़ा में नकुलनाथ भी चल रहे पीछे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के रोडमल नागर 13523 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
मंडी में कंगना रनौत 22 हजार वोटों से आगे, नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज भी आगे चल रही हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को कई हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
04 Jun 2024 05:56 PM (IST)
04 Jun 2024 05:56 PM (IST)जम्मू-कश्मीर: उधमपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जीते
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं।
04 Jun 2024 05:52 PM (IST)
04 Jun 2024 05:52 PM (IST)कैसरगंज: बृजभूषण सिंह के बेटे करण 1.48 लाख वोटों से जीते
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज में बाहुबली बृजभूषण के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी के भगत राम को हार का सामना करना पड़ा।
04 Jun 2024 04:42 PM (IST)
04 Jun 2024 04:42 PM (IST)नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज जीतीं
देश की राजधानी की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वारज 70 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए है। इस सीट पर बांसुरी का आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से मुकाबला है। सोमनाथ भारती को अभी तक 352641 वोट मिलें।
04 Jun 2024 04:37 PM (IST)
04 Jun 2024 04:37 PM (IST)पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से जीतीं महुआ मोइत्रा
पश्चिम बंगाल के कृष्नानगर से महुआ मोइत्रा 59,575 वोटों की बढ़त पर है। बीजेपी की अमृता रॉय के वोटों का आंकड़ा 5,60,440 पर रूका हुआ हैं।
04 Jun 2024 04:08 PM (IST)
04 Jun 2024 04:08 PM (IST)मुंबई से बीजेपी प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ पीछे
महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी उज्जवल निकल महज 176 वोटों से आगे निकल रहें हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ के वोटों की गिनती 401348 पर पहुंच चुकी है।
04 Jun 2024 03:20 PM (IST)
04 Jun 2024 03:20 PM (IST)नायडू-नीतीश से बात की खबरों पर शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, किया इनकार
शरद पवार ने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से मुलाकात की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उनका कहना है कि मेरी चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार से बात नहीं हुई हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव नतीजों को अपने मुताबिक बताया।
04 Jun 2024 03:06 PM (IST)
04 Jun 2024 03:06 PM (IST)कंगना रनौत मंडी में 71978 वोटों से आगे, कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को पछाड़ा
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत जीत की ओर बढ़ रही हैं। सिनेमा जगत से राजनीति में आई अभिनेत्री कंगना ने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 71978 वोटों से पीछे छोड़ा हैं।
04 Jun 2024 02:51 PM (IST)
04 Jun 2024 02:51 PM (IST)पीएम मोदी शाम 7 बजे जाएंगे भाजपा मुख्यालय, पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू
पीएम मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।
Lok sabha election results 2024 vote counting latest update news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













