

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार दो फेज में होना है। चुनाव आयोग ने 13 और 20 नवंबर को झारखंड के 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में इंडिया ब्लॉक के भीतर 70 सीटों पर सहमति तो बन गई है, लेकिन बाकी 11 सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला को लेकर आज 21 अक्टूबर को मीटिंग की जा रही है।
इस बीच सूत्रों से आए अब तक की जानकारी के मुताबित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों की माने तो झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 41 सीटों पर JMM चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 29 सीटें, RJD को 6 सीटें और लेफ्ट दलों को 5 सीटें मिली है।
अगर बात 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव की करें, तो जेएमएम 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। वहीं इस पार्टी को 18.72 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं और आरजेडी ने चतरा की एकमात्र सीट जीत पाई थी।
RJD 2019 में छतरपुर, हुसैनाबाद, देवघर, गोड्डा और कोडरमा में दूसरे नंबर पर रही थी। RJD पार्टी जेएमएम और कांग्रेस द्वारा कम सीटें दिए जाने से नाराज थी। सूत्रों की माने तो लगता है कि इंडिया ब्लॉक में साट शेयरिंग की फॉर्मूला पर सहमति बन गई है।
22 अकटूबर को दोपहर तक होगा ऑफिशियल अनाउंसमेंट