झारखंड चुनाव 2024: JLKM पार्टी की चौथी सूची जारी, जमशेदपुर पश्चिमी से इन्हें बनया उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बता दें, इस सूची में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
झारखंड चुनाव 2024: JLKM पार्टी का चौथा लिस्ट जारी, जमशेदपुर पश्चिमी से इन्हें बनया उम्मीदवार
जैराम महतो (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

रांची : झारखंड में अगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो फेजों में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं वोटो की गिनती 23 नवंबर को होगी। ऐसे में हर एक पॉलिटिकल पार्टी अपना कैंडिडेट्स लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है।

बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहला सूची जारी कर दी है। वहीं JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बता दें, इस सूची में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

जेएलकेएम ने चतरा से उमेश भारती, सिमरिया से जितेंद्र कुमार राम, बहरागोड़ा से दिनेश कुमार महतो को इस बार के चुनावी मैदान में उतारा है। JLKM पार्टी ने अबतक कुल 53 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने जयराम महतो को डुमरी से मैदान में उतारा है। वहीं देवेंद्रनाथ महतो को सिल्ली विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट 

विधानसभा जिला कैंडिडेट्स का नाम
1. चतरा(एससी) चतरा उमेश भारती
2. सिमरिया(एससी) चतरा जितेंद्र कुमार राम
3. बहरागोड़ा पूर्वी सिंहभूम दिनेश कुमार महतो
4. बड़कागांव रामगढ़ बलेश्वर मेहता
5. चक्रधरपुर(एसटी) पश्चिमी सिंहभूम बसंती पूर्ती
6. तोरपा(एसटी) खूंटी लक्ष्मण पाहन
7. सिसई गुमला सुशील तोपनो
8. ईंचागढ़ सरायकेला-खरसावां तरुण कुमार महतो
9. विष्णुपुर गुमला यशोदा देवी
10. पांकी पलामू ओमकार नाथ जायसवाल
11. लातेहार(एससी) लातेहार संतोष कुमार पासवान
12. मनिका(एससी) लातेहार बलवंत सिंह चेरो
13. हटिया रांची अयूब अली
14. कोलेबिरा(एसटी) सिमडेगा अजय एक्का
15. जुगसलाई(एससी) पूर्वी सिंहभूम विनोद स्वांसी
16. नाला जामताड़ा रघुवीर यादव
17. जामताड़ा जामताड़ा तरुण गुप्ता
18. जमशेदपुर पश्चिमी पूर्वी सिंहभूम प्यारेलाल साहु
19. रामगढ़ रामगढ़ पनेश्वर महतो
20. मनोहरपुर पश्चिमी सिंहभूम दिलबर खाका
21. जगन्नाथपुर पश्चिमी सिंहभूम लक्ष्मीकांत गागराई
22. विश्रामपुर पलामू विवेक तिवारी
23. मधुपुर देवघर सद्दाम अंसारी
24. बोरियो साहिबगंज उमेश मदैया
25. गढ़वा गढ़वा सोनू कुमार यादव

झारखंड में दो चरण में होगा विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान किया गया है। झारखंड में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र में सिर्फ एक ही चरण में चुनाव हो रहा है। बता दें झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होनी है, तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को संपनन्न होगी। वोटों की काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को घोषित किया जाना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com