Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनावी हलचल तेज, पहले चरण के मतदान की तैयारी

झारखंड में चुनावी हलचल के बीच पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो गयी है। राज्य की 43 सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। यहां के पोलिंग बूथों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

झारखंड चुनाव के पहले चरण की तैयारियां पूरी हैं। बुधवार को 43 सीटों पर मतदान होगा, और पोलिंग बूथों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों की दो सौ कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं झारखंड में कल पहले चरण के विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा पुलिस ने उससे सटे अपने जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। ओडिशा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी-कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि झारखंड से सटे मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com