गड़चिरोली में हुआ आईईडी ब्लास्ट, एक को किया निष्क्रिय, चुनाव के बीच बड़ी वारदात करने के फिराक में थे नक्सली

महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में शनिवार को एक पुल पर नक्सलियों द्वारा कथित तौर पर लगाए गए दो आईईडी बरामद हुए। बताया जा रहा है कि एक आईईडी में विस्फोट हो गया।
दिल्ली : जौहरीपुर में हीटर फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 4 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

गड़चिरोली: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में शनिवार को एक पुल पर नक्सलियों द्वारा कथित तौर पर लगाए गए दो आईईडी बरामद हुए। बताया जा रहा है कि एक आईईडी में विस्फोट हो गया। आईईडी मिलने के बाद सुरक्षाबल उसे निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे। तभी उसमें ब्लास्ट हो गया। हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने परलाकोटा नदी पर बने पुल पर आईईडी लगाए हैं। यह पुल भामरागढ़ को ताड़गांव से जोड़ता है। भामरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का काम चल रहा है। भामरागढ़ के पास पर्लकोटा नदी पर एक नया पुल बनाया जा रहा है। वहां कुछ मजदूर काम करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगने के बाद बम खोज एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) गड़चिरोली से हेलीकॉप्टर के जरिये घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वहीं गड़चिरोली पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ की टीमों ने इलाके की तलाशी ली और विस्फोटक बरामद किया।

एक आईईडी में हुआ ब्लास्ट

पुलिस अधिकारियों मिली जानकारी के अनुसार जब सुरक्षाबल के जवान एक आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे तभी विस्फोट हो गया। जबकि बीडीडीएस ने दूसरे आईईडी को नियंत्रित विस्फोट के जरिये नष्ट कर दिया।

कोई जवान घायल नहीं हुआ

अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। इलाके में और विस्फोटकों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाश जारी है। 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बाधा डालने की नक्सलियों की साजिश पुलिस की सतर्कता के कारण नाकाम हो गई। चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

बड़ी वारदात की फिराक में रहते है नक्सली

बता दें कि गड़चिरोली नक्सल प्रभावित इलाका है। नक्सली चुनाव या किसी भी बड़े इवेंट के समय अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए आईईडी ब्लास्ट या बड़ा हमला करने की फिराक में रहते है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गड़चिराली जिले में नक्सली की संख्या लगातार कम होती जा रही है। जिससे नक्सलियों में बौखलाहट है। वे अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए छिट-पुट घटनाओं को अंजाम देते रहते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com