-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Dispute In Maharashtra Over Bantenge To Katenge After Ajit Pawar Pankaja Munde Ashok Chavan Rebelled
महाराष्ट्र में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर छिड़ी रार, अजित पवार और पंकजा मुंडे के बाद अशोक चव्हाण ने भी की बगावत
- Written By: अभिषेक सिंह
महाराष्ट्र में चुनावी घमासान जारी है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए नारे 'बनेंगे तो काटेंगे' को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब महायुति के नेता भी इससे दूरी बनाने लगे हैं।

अशोक चव्हाण (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में चुनावी घमासान जारी है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए नारे ‘बनेंगे तो काटेंगे’ को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ महायुति के नेता भी इस नारे से दूरी बनाए हुए हैं।
दरअसल, राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी नेता पंकजा मुंडे और कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने भी इस नारे को अप्रासंगिक बताया है। जिसके बाद माना यह जा रहा है कि इस नारे को लेकर बीजेपी बैकफुट पर जा सकती है।
क्या बोले अशोक चव्हाण?
बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि ‘बनेंगे तो काटेंगे’ नारा पूरी तरह अप्रासंगिक है और महाराष्ट्र की जनता इसे पसंद नहीं करेगी। इस नारे का कोई औचित्य नहीं है। नारे चुनाव के समय दिए जाते हैं। यह खास नारा अच्छा नहीं है और मुझे नहीं लगता कि लोग इसे पसंद करेंगे। निजी तौर पर मैं ऐसे नारों के खिलाफ हूं क्योंकि यह समाज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। हमें यह देखना होगा कि इससे किसी की भावनाएं आहत न हों।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
पंकजा मुंडे ने भी की थी खिलाफत
इससे पहले बीजेपी की एमएलसी पंकजा मुंडे ने भी नारे को लेकर कहा था कि महाराष्ट्र को ‘अगर बंटे तो कट जाएंगे’ जैसे नारों की जरूरत नहीं है। हम इसका समर्थन सिर्फ इसलिए नहीं कर सकते क्योंकि हम भी इसी पार्टी से हैं। मैं ऐसा मानता हूं कि विकास ही असली मुद्दा होना चाहिए।
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने यह भी कहा कि नेता का काम इस धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को अपना समझना होता है। हमें महाराष्ट्र में ऐसे विषय नहीं लाने चाहिए. योगी आदित्यनाथ ने यह बात यूपी के संदर्भ में कही थी जहां अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियां हैं। उनकी बातों का वह मतलब नहीं है जो समझा जा रहा है।
सबसे पहले विरोध में उतरे थे अजित
आपको बता दें कि अजित पवार ने ‘अगर बंटे तो कट जाएंगे’ का जिक्र करते हुए कहा था कि यहां ऐसी बातें नहीं चलेंगी। यूपी में तो यह चल सकता है लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी बातें बिल्कुल नहीं चलेंगी। महाराष्ट्र संतों, शिवभक्तों, शिवाजी और अंबेडकर का है। उनकी सिखाई बातें हमारे खून में हैं और हम उसी रास्ते पर चलेंगे। हम मुसलमानों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने देंगे।
Dispute in maharashtra over bantenge to katenge after ajit pawar pankaja munde ashok chavan rebelled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jul 01, 2026 | 09:24 PMसंभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
Jul 01, 2026 | 09:22 PMरीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














