-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Devendra Fadnavis Will Be New Cm Of Maharashtra
CM के ऐलान से पहले ऐसी है भाजपा की तैयारी, इसलिए की जा रही है जानबूझकर देरी
- Written By: विजय कुमार तिवारी
नई सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया के रूप में निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए अभी एकनाथ शिंदे ने हामी नहीं भरी है।

एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो)
मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायकों की मुंबई में बैठक बुलाई गई है। इसमें देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद सह्याद्रि गेस्ट हाउस में एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फडणवीस और अजित प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार को लेकर फ्यूचर प्लान साझा कर सकते हैं। लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को भांपना चाहती है। इसीलिए नए सीएम के नाम के ऐलान में देरी हो रही है।
राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अमित शाह से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा हाईकमान की ओर से नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। आज किसी भी समय उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। उसी के बाद वह राज्यपाल के पासा जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM बनाने की योजना है। NCP की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए विधायक का नाम आगे करके यह जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, नई सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया के रूप में निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए अभी एकनाथ शिंदे ने हामी नहीं भरी है।
रामदास अठावले की शिंदे को सलाह
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई विवाद नहीं है। भाजपा हाईकमान ने तय कर लिया है कि देवेंद्र फडणवीस को राज्य का अगला सीएम बनाया जाएगा। एकनाथ शिंदे इससे नाराज जरूर हैं, लेकिन उनकी नाराजगी दूर कर ली जाएगी। शिंदे ने अपने ढाई साल के कार्यकाल कई काम किए हैं, जिनके असर के आधार पर ही सरकार सत्ता में वापस आयी है। लाड़ली बहना योजना का महाराष्ट्र में काफी असर हुआ है। शिंदे साहब को डिप्टी सीएम बन जाना चाहिए। अगर उन्हें ये ठीक नहीं लगता तो केंद्र में मंत्री बनने के लिए आगे आना चाहिए। मुझे लगता है कि इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी विचार करेंगे।
23 नवंबर को मतगणना के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की। भाजपा ने महायुति का नेतृत्व किया और अपने सहयोगियों-शिवसेना और एनसीपी-को अपने साथ लेकर शानदार जीत दर्ज की। महाराष्ट्र में भाजपा ने 132 सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। राज्य में 288 विधानसभा सीटें हैं। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों को करारा झटका लगा, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एससीपी) ने केवल 10 सीटें जीतीं।
महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भाजपा ने महाराष्ट्र में 148 सीटों पर चुनाव लड़कर 133 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी के सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे।
Devendra fadnavis will be new cm of maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 करोड़ से ज्यादा की चोरी नहीं, आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए: स्वामी गोविंद देव गिरी बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा
Jul 15, 2026 | 07:03 AMUS Iran War: अमेरिका के ईरान पर नए हवाई हमले, गल्फ में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर IRGC का पलटवार
Jul 15, 2026 | 07:00 AMFIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में मारी एंट्री, टूटा एम्बाप्पे का सपना
Jul 15, 2026 | 06:59 AMClothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
Jul 15, 2026 | 06:58 AMइंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य
Jul 15, 2026 | 06:56 AMलव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
Jul 15, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














