-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Assembly Elections 2024 Hemant Soren Announced Jmm Congress India Block Contest On 70 Seats
विधानसभा चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने किया ऐलान, INDIA ब्लॉक के जेएमएम-कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार यानी 19 अक्टूबर को ऐलान किया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक मिलकर साथ चुनाव लड़ेगा।

हेमंत सोरेन (सौ:-सोशल मीडिया)
रांची : झारखंड विधानसभा की चुनावी बिगुल बज चुकी है। चुनाव आयोग ने इस बार के विधानसभा चुनाव को दो फेज में कराने की घोषणा की है। ऐसे में अब हर एक पॉलिटिकल पार्टी अपनी कैंडिडेट लिस्ट जारी करनी शरू कर दी है। इसके साथ ही सीटों का बांटवारा भी शुरू हो गया है।
इस बीच अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार यानी 19 अक्टूबर को ऐलान किया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक मिलकर साथ चुनाव लड़ेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विधानसभा की 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
सीएम सोरेन ने और आगे कहा कि शेष सीटों पर इंडिया गठबंधन के अन्य दल चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही आरजेडी और वाम दलों के साथ बातचीत चल रही है। बता दें कि झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
यह भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों पर कही ये बात, यहां जानिए
हेमेंत सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक मिलकर साथ लड़ेगा। यह तय हो गया है कि राज्य की 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीटों पर आगे चर्चा की जाएगी। 2019 के विधानसभा चुनाव में, 81 सदस्यीय विधानसभा में यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) के हिस्से के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 सीटों पर, कांग्रेस ने 31 सीटों पर और राष्ट्रीय जनता दल ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था।
यूपीए ने भाजपा की 25 सीटों के मुकाबले 47 सीटें जीतकर जीत हासिल की। झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंडिया अलायंस अपना काम सुचारू रूप से कर रहा है और लोग राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को जारी रखने के लिए वोट देंगे। हमारे प्रभारी, (राज्य) अध्यक्ष, सीएलपी नेता एक साथ इंडिया अलायंस टीम के साथ बैठे। सब कुछ बहुत व्यवस्थित हो गया है। कहीं कोई ‘अगर या मगर’ नहीं है। हम यह बहुत विश्वास के साथ कहते हैं कि झारखंड के लोग हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया अलायंस सरकार को एक बार फिर मौका देंगे।
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा को बढ़ावा देते हुए झारखंड के जमुआ से पूर्व भाजपा विधायक केदार हाजरा और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पूर्व उपाध्यक्ष और चंदनक्यारी से पूर्व विधायक उमाकांत रजक झामुमो में शामिल हो गए हैं। हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं का झामुमो पार्टी में स्वागत भी किया है। आपको बताते चलें कि झारखंड चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव : भाजपा के ‘पंच प्रण’ जारी, दो गैस सिलेंडर फ्री के साथ इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
Assembly elections 2024 hemant soren announced jmm congress india block contest on 70 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














