अरविंद केजरीवाल ने बजट सत्र के पहले मोदी सरकार के सामने रखीं 7 अहम मांगें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की मानने वाले AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को अगल बजट मिडिल क्लास के नाम करने की सलाह दी है और 7 प्रमुख मांगों का उल्लेख किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तरह तरह की चाल चल रहे हैं। अब केजरीवाल ने कहा है कि हमारी पार्टी मोदी सरकार से मांग करती है कि देश का अगला बजट मिडिल क्लास को समर्पित हो। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि शिक्षा का बजट 2% से बढ़ाकर 10% किया जाए, प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए। उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाए। स्वास्थ्य का बजट बढ़ाकर 10% किया जाए और स्वास्थ्य बीमा से टैक्स हटाया जाए। IT छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए। आवश्यक वस्तुओं पर से GST हटाई जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सेवानिवृति और पेंशन प्लान बनाई जाए। देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज दी जाए। बुजुर्गों को रेलवे में पहले छूट मिलती थी जो बंद कर दी गई है उसे चालू किया जाए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com