महाराष्ट्र चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के लिए सर्वोपरि है तुष्टिकरण राजनीति, अचलपुर से सीएम योगी का पलटवार

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अमरावती की अचलपुर विधानसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर करारा पलटवार किया।
महाराष्ट्र चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के लिए सर्वोपरि है तुष्टिकरण राजनीति, अचलपुर सीएम योगी का पलटवार
योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

अमरावती: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अमरावती की अचलपुर विधानसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर करारा पलटवार किया। तीन दिन पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन पर टिप्पणी की थी।

खरगे ने कहा था कि कुछ लोग गेरुआ वस्त्र पहनकर राजनीति में आ गए हैं और देश में नफरत फैला रहे हैं। खरगे ने कहा था कि बंटेंगे को कटेंगे जैसा बयान देना साधु का काम नहीं है। उन्होंने कहा था कि ऐसी भाषा आतंकी इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की इसी बात का योगी आदित्यनाथ ने अचलपुर में दिया।

मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है: योगी

योगी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से मैं खरगे जी की बातें सुन रहा हूं। मैं योगी हूं और मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। आपके (खरगे) लिए कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति सर्वोपरि है। योगी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति आपके लिए पहले है इसलिए आप सच नहीं बोल पा रहे हैं।

निजाम के राज में हैदराबाद में मुस्लिम लीग चुन चुनकर हिन्दुओं को मार रही थी। गांव के गांव जला रही थी। इसी दौरान खड़गे का गांव भी जलाया गया था। योगी ने आगे कहा कि “जिस निजाम के रजाकारों ने निर्ममता से हिन्दुओं का कत्लेआम किया। उस सच्चाई को आज खड़गे जी स्वीकार नहीं करना चाहते। वोट बैंक की खातिर अपने परिवार के बलिदान को भूल गए हैं। इनके लिए सत्ता महत्वपूर्ण है, देश महत्वपूर्ण नहीं।

बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं योगी

आपको बता दें कि यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ हर एक राज्य में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर कैंपेन करते हैं। हरियाणा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिला था। सीएम योगी की जहां-जहां रैलियां हुईं थीं वहां नतीजों पर फर्क दिखाई दिया था। अन्य स्टार प्रचारकों की अपेक्षा योगी आदित्यनाथ का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com