-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Amit Shah Ends Suspense Tells Who Will Be Cm Of Maharashtra From Mahayuti Sharad Pawar
अमित शाह ने खत्म किया सस्पेंस; बोले- शरद पवार की नहीं गलेगी दाल, ये हैं सीएम की कुर्सी के असली हकदार
- Written By: अभिषेक सिंह
महाराष्ट्र चुनाव और सीएम फेस को लेकर सूबे के सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच रविवार को अमित शाह ने बातों-बातों में ये संकेत दिए हैं कि महायुति की तरफ से सीएम कौन बनेगा।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के चुनावी महासमर में सभी महाविकास अघाड़ी और महायुति की जंग चल रही है। दोनों ही खेमें फिलहाल बिना निश्चित सीएम फेस के चुनावी बिसात पर शह और मात की बाजी खेल रहे हैं। इधर सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर तरह-तरह तरह की कयासबाजियों का दौर शुरू है। कोई कह रहा है कि महाविकास अघाड़ी जीती तो फलां चेहरा सीएम बनेगा। कोई कह रहा है कि महायुति जनादेश मिला तो अमुक नाम सीएम की कुर्सी पर बैठेगा। इस बीच रविवार को अमित शाह ने संकेत दिए हैं कि महायुति की तरफ से सीएम कौन बनेगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- एक ही दिन में इन क्षेत्रों में 6 रैलियां करेंगे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सामने आया पूरा शेड्यूल
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
सीएम फेस पर बोले अमित शाह!
इस दौरान उनसे महाराष्ट्र में महायुति के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में भी पूछा गया। इसका जवाब मुस्कुराते हुए देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम शरद पवार जी को कोई मौका नहीं देंगे। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अमित शाह ने कहा, “अभी महाराष्ट्र में महायुति सरकार का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। अभी वे मुख्यमंत्री हैं। चुनाव के बाद तीनों पार्टियां एक साथ बैठकर इस पर फैसला करेंगी। हम शरद पवार जी को कोई मौका नहीं देंगे।”
उद्धव ठाकरे पर किया प्रहार
उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “मैं उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वीर सावरकर के लिए दो शब्द कहने को कह सकते हैं? क्या कोई कांग्रेस नेता बालासाहेब ठाकरे जी के सम्मान में दो शब्द कह सकता है? अच्छा होगा कि महाराष्ट्र की जनता उन लोगों को पहचाने जो विरोधाभासों के बीच अघाड़ी सरकार बनाने का सपना लेकर निकले हैं।”
एमवीए के मेनिफेस्टो पर निशाना
गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान यह भी कहा कि महाविकास अघाड़ी की सभी योजनाएं सत्ता के लालच में तुष्टिकरण, विचारधाराओं का अपमान और महाराष्ट्र की संस्कृति के साथ विश्वासघात करने के लिए तैयार की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के संकल्प पत्थर की लकीर हैं। चाहे केंद्र हो या राज्य, जब हमारी सरकार बनती है, तो हम अपने सभी संकल्प पूरे करते हैं।”
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र चुनाव : BJP के बाद कांग्रेस-MVA का भी घोषणा पत्र जारी, जानें पार्टी अध्यक्ष खरगे ने किए कौन-कौन से वादे
Amit shah ends suspense tells who will be cm of maharashtra from mahayuti sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान
Jul 30, 2026 | 09:54 AM200% गारंटी है, हम बांकीपुर जीतेंगे! प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, वोटिंग से पहले जन सुराज के 16 नेता गिरफ्तार
Jul 30, 2026 | 09:54 AMBlood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Jul 30, 2026 | 09:53 AMMaharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी परिवर्तन, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना
Jul 30, 2026 | 09:51 AMYRKKH Spoiler: 18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन
Jul 30, 2026 | 09:36 AMCWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बने
Jul 30, 2026 | 09:35 AM30 जुलाई का इतिहास: जब 36 करोड़ लोग अंधेरे में डूबे, भारत ने देखा सबसे बड़ा ब्लैकआउट
Jul 30, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














