अमित शाह ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, गांधीनगर सीट पर बटोरे इतने लाख वोट

गांधीनगर सीट पर बीजेपी का लक्ष्य जीत के अंतर को 10 लाख से अधिक के आंकड़े तक पहुंचाना है। साल 2019 में भाजपा के सीआर पाटिल ने गुजरात की नवसारी सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 6.9 लाख से अधिक वोटो के अंतर से हराया था।
amit shah lok sabha election 2024
अमित शाह (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

गांधीनगर: गुजरात लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जा रही है। भाजपा का गढ़ गांधीनगर सीट पर इस बार भी अमित शाह की जीत पक्की है। गांधीनगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस की सोनल पटेल से 7 लाख से अधिक मतों से आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक शाह को गांधीनगर से एकतरफा जीत मिल रही है।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, शाह को अब तक 10,09,395 लाख वोट मिले हैं, जबकि सोनल पटेल को 2,65,895 लाख वोट मिले हैं। राज्य की 25 लोकसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। साल 2019 के चुनाव में शाह ने 5.57 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी। केंद्रीय मंत्री इस सीट से दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में हैं।

आडवाणी ने जीत के बाद छोड़ी सीट

पूर्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 1996 में ये सीट जीती थी। हालांकि, उन्होंने लखनऊ सीट (उत्तर प्रदेश) से भी जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांधीनगर से इस्तीफा दे दिया था और लखनऊ सीट को बरकरार रखा था।

इस बार गांधीनगर सीट पर बीजेपी का लक्ष्य जीत के अंतर को 10 लाख से अधिक के आंकड़े तक पहुंचाना है। साल 2019 में भाजपा के सीआर पाटिल ने गुजरात की नवसारी सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 6.9 लाख से अधिक वोटो के अंतर से हराया था। ये 2019 के चुनाव में देश में जीत का सबसे बड़ा अंतर था।

गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में 21.5 लाख पंजीकृत मतदाता (11.04 लाख पुरुष, 10.46 लाख महिला और 70 तृतीय लिंग) हैं. इसमें गांधीनगर उत्तर, कलोल, साणंद, घाटलोदिया, वेजलपुर, नारणपुरा और साबरमती विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बीते 35 सालों से यह सीट लगातार भाजपा का गढ़ बनी हुई है। साल 1989 से अब तक गांधीनगर सीट बीजेपी का गढ़ बनी हुई है।

गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से 25 सीट पर सात मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था। गांधीनगर सीट पर 21041 लोगों ने नोटा का चुनाव किया है। इस सीट पर 14 प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव लड़ा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com