महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान, गड़चिरोली जिला सबसे आगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार जारी है। 11 से दोपहर 1 बजे के बीच मतदान ने गति पकड़ी थी लेकिन एक बार से इसकी रफ्तार सुस्त हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान, गड़चिरोली जिला सबसे आगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंच रहे मतदाता (सोर्स: एक्स@airnewsalerts)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार जारी है। 11 से दोपहर 1 बजे के बीच मतदान ने गति पकड़ी थी लेकिन एक बार से इसकी रफ्तार सुस्त हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंंग शाम पांच तक चलेगी।

मतदान प्रतिशत के मामले में गड़चिरोली जिला लगातार आगे चल रहा है। तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक गड़चिरोली जिले में 62.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मुंबई सिटी जिला 39.34 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे चल रहा है।

वहीं मुंबई सबर्बन में 40.89 प्रतिशत, अहमदनगर में 47.85 प्रतिशत, बीड में 46.15 प्रतिशत, बुलढाना में 47.48 प्रतिशत, धुले में 47.62 प्रतिशत, हिंगोली में 49.64 प्रतिशत, जलगांव में 40.62 प्रतिशत, जालना में 50.14 प्रतिशत, काेल्हापुर में 54.06 प्रतिशत, लातूर में 48.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान की रफ्तार हुई धीमी हुई रफ्तार

बता दें कि महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18.14 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन उसके बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और 1 बजे तक 32.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। लेकिन एक बार फिर से वोटिंग की रफ्तार धीमी हो गई। तीन बजे तक महाराष्ट्र में कुल 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने डाला वोट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बॉलीवुड की हस्तियां भी वोट देने पहुंच रही है। मुंबई में मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ मतदान किया।  सिंगर शंकर महादेवन ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके अलावा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, गीतकार जावेद अख्तर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी मतदान किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com