दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की पहली कैबिनेट में महिलाओं का मुद्दा गायब, विपक्षी पूछने लगे कब मिलेंगे 2500 रुपये

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पहली केबिनेट मीटिंग में महिलाओं पर कोई चर्चा नहीं हुई, यह बेहद दुखद है। जवाब देते हुए भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद हुयी पहली कैबिनेट बैठक के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। RJD सांसद मनोज झा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल कोरी बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। महिलाओं के खातों में 2500 रुपये कब आएंगे..। ये जनता जानना चाहती है, क्योंकि प्रधानमंत्री सहित भाजपा के सारे नेताओं ने पहली कैबिनेट में इसको लागू करने की बात कही थी। AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पहली केबिनेट मीटिंग में महिलाओं पर कोई चर्चा नहीं हुई, यह बेहद दुखद है। जवाब देते हुए भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। जनता के द्वारा चुनी गयी यह सरकार पीएम मोदी के विजन के साथ दिल्ली में विकास करेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com