जंगपुरा की जंग जीतने वाले बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह कौन हैं? जिन्होंने मनीष सिसोदियो को दी शिकस्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदियो जंगपुरा विधानसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने सिर्फ 600 वोटों से हराया है।
जंगपुरी का जंग जीतने वाले बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह कौन हैं? जिन्होंने मनीष सिसोदियो को दी शिकस्त
जंगपुरी का जंग जीतने वाले बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह कौन हैं? जिन्होंने मनीष सिसोदियो को दी शिकस्त
Updated on
1
Jangpura Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदियो जंगपुरा विधानसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने सिर्फ 600 वोटों से हराया है। बीजेपी की यह जीत ऐतिहासिक बताई जा रही है।
6
तरविंदर सिंह मारवाह ने साल 2022 में बीजेपी जॉइन की थी और उससे पहले वह तीन बार जंगपुरा से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान वह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव थे। उस समय वह शीला दीक्षित के करीबी माने जाते थे।
2
तरविंदर सिंह 1998 से लेकर 2013 तक लगातार तीन बार जंगपुरा के विधायक रह चुके हैं। बता दें कि उनकी उम्र 64 साल है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह 50 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। कांग्रेस के समय में तरविंदर सिंह मंत्री पद की रेस में भी थे। वहीं साल 2013 में वह आम आदमी पार्टी के मनिंदर सिंह धीर से हार गए थे।
5
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में तरविंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे लेकिन सिर्फ 15 हजार वोटों से हार गए। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया और बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होते समय उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के कार्य प्रणाली की आलोचना की।
4
तरविंदर सिंह ने दिल्ली चुनाव में शराब को मुख्य मुद्दा बनाया। मनीष सिसोदियो को लेकर उन्होंने कहा कि वह पटपड़गंज की जनता को छोड़ सकते हैं तो वह समय आने पर आपको यानी जंगपुरा को भी छोड़ देंगे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मनीष सिसोदिया से कहा था कि वह सिक्योरिटी डिपॉजिट बी नहीं ले पाएंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com