दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को जीत का चौका लगाने से रोक दिया है। आप पार्टी के दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेता अपनी सीट बचाने में नकामयाब रहे। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया था जिसने दिल्ली का चुनावी परिदृश्य बदल दिया। वहीं, कांग्रेस का टिकट बंटवारा आम आदमी पार्टी को कई सीटों पर भारी पड़ता नजर आया। दिल्ली में भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की हार के कई कारण हो सकते हैं।