- Hindi News »
- Delhi »
- Grap 3 Invoked In Delhi Ncr Know Details
दिल्ली NCR में GRAP-3 लागू, स्कूल से लेकर ऑफिस तक, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद
Air Pollution in Delhi: दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद में GRAP-3 लागू कर दिया गया है। वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बाद ये फैसला लिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

दिल्ली की हवा से फेफड़ों में संक्रमण (सौ. डिजाइन फोटो)
GRAP 3 Air Pollution in Delhi: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच GRAP 3 लागू कर दिया गया है। इसके तहत कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद किया जा सकता है। साथ ही कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है। दिल्ली में आनंद विहार, पालम, लाल किला और चांदनी चौक जैसे इलाकों में AQI स्तर 400 के पार पहुंच गया। इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-3 लागू करने का निर्णय लिया।
ग्रैप-3 में क्या-क्या बंद रहेगा
- ध्वस्तीकरण, गैर-जरूरी निर्माण कार्य और पुराने डीजल वाहनों पर रोक लगेगी।
- सीमेंट, बालू जैसे निर्माण सामग्रियों की ट्रकों से आवाजाही पर रोक होगी।
- बाहरी राज्यों और दिल्ली के भीतर चलने वाली डीजल बसों के संचालन पर भी रोक लगेगी।
- कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे, ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति दी जाएगी।
- स्टोन क्रशर और खनन से जुड़ी गतिविधियां बंद रहेंगी।
- आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
- दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करने की सलाह दी गई है।
बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण
दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया। सोमवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 362 था, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि मंगलवार को यह बढ़कर 425 तक पहुंच गया। CAQM ने हवा की धीमी गति और वायुमंडलीय परिस्थितियों को देखते हुए यह सिफारिश की, जिसके बाद यह फैसला लागू किया गया। पिछले वर्ष 14 नवंबर को भी इसी तरह ग्रैप-3 की पाबंदियां लगाई गई थीं।
कृत्रिम बारिश भी बेअसर
हाल ही में कृत्रिम बारिश की कोशिश पर कुल 3.21 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसका औसत खर्च 64 लाख रुपये प्रति ट्रायल था।इतना पैसा खर्च करने के बावजूद, दिल्ली के बड़े हिस्से में पर्याप्त कृत्रिम बारिश नहीं हो पाई और यह प्रयास बेअसर रहा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ‘जहर’ बनी हवा: ITO में AQI 498, इन 24 इलाकों में स्थिति ‘गंभीर’
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
यह साफ है कि जब तक इस समस्या के जड़ पर काम करने वाला और साल भर चलने वाला स्थायी समाधान नहीं खोजा जाता, तब तक दिल्ली-एनसीआर की हवा, लोगों का स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था, तीनों का दम घुटता रहेगा।
Grap 3 invoked in delhi ncr know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














