गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को कहा देशद्रोही, मीर जाफर से की तुलना; गांधी परिवार को बताया गद्ददार

Gaurav Bhatia: BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया राहुल गांधी पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा यह भारत का दुर्भाग्य है कि यहाँ का विपक्ष का नेता गैर-जिम्मेदार है। उन्हें देशद्रोही या मीर जाफर कहना गलत नहीं है।
gaurav bhatia
गौरव भाटियासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राहुल पर हमलावर हुए बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया

  • प्रेसवार्ता कर कहा भारत में विपक्ष का नेता गैर-जिम्मेदार और अपरिपक्व है

  • गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी को देशद्रोही या मीर जाफ़र कहना गलत नहीं होगा

Gaurav Bhatia Attack On Rahul Gandhi: देश में सियासत का पारा बढ़ते ही जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्ष एकजुट होकर जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के मसले पर सरकार को घेरने का काम कर रही है तो वहीं सरकार विपक्ष के प्रदर्शनों और बयानबाजी को लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ करार दे रही है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी संगठनों के साथ मिलकर भारत में विरोध-प्रदर्शनों को बढ़ावा देने और देश में अराजकता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। भाटिया ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा, कि राहुल गांधी नहीं, राहुल देशद्रोही हैं।

BJP के प्रवक्ता ने राहुल गांधी को कहा देशद्रोही

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि यहाँ का विपक्ष का नेता गैर-जिम्मेदार और अपरिपक्व है। उन्हें देशद्रोही या मीर जाफर कहना गलत नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि जांच से पता चलता है कि फ्रांस में जो कुछ हुआ, और अन्य देशों में अराजकता के जरिए जिस तरह सत्ता परिवर्तन कराए गए, उनका संबंध भारत में विपक्ष के इसी अपरिपक्व नेता देशद्रोही राहुल गांधी द्वारा प्रायोजित विरोध प्रदर्शनों से है।

गौरव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौ देशों के 101 संगठनों ने मिलकर एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है, जिसका मकसद नागरिकों द्वारा चुनी गई संवैधानिक सरकारों को गिराना है। इस रिपोर्ट के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शनों का एक 'रेड-ग्रीन इकोसिस्टम' है, जिसमें रेड का मतलब कम्युनिस्ट समूहों से है और ग्रीन का मतलब इस्लामी समूहों से है।

gaurav bhatia
सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा
gaurav bhatia
रामपुर जेल में आजम खां से अखिलेश यादव ने की मुलाकात, बोले- परिवार के साथ अन्याय हुआ है..

गद्दारी का किया जिक्र

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गद्दारी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और गांधी परिवार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा राहुल गांधी और नकली गांधी परिवार की गद्दारी सामने आती है। एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि विशेष रूप से फ्रांस स्थित संगठन इंडियन अलायंस पेरिस है। जब राहुल गांधी यहाँ विरोध प्रदर्शनों की आड़ में अराजकता फैला रहे थे, तब 6 अक्टूबर 2026 तक कौन उनके दाएं हाथ के रूप में काम कर रहा था? वह है, इंडियन अलायंस पेरिस।

गौरव भाटिया ने कहा जब भी राहुल गांधी को किसी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाता है जो कि एक पूरी तरह से संवैधानिक और कानूनी कार्रवाई है। तो इंडियन अलायंस पेरिस सबसे पहले उसका वीडियो शेयर करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com