दिल्ली के रघुबीर नगर बड़ा हादसा, ई-रिक्शा बैटरी फटने से इमारत में आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Delhi Fire: दिल्ली के रघुबीर नगर में इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में झुलसने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
Delhi Raghubir Nagar Fire
दिल्ली के रघुबीर नगर में बिल्डिंग में आग से दो लोगों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Delhi Raghubir Nagar Fire: राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार सुहब एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इमारत में आग लगने से लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इमारत की पहली मंजिल पर एक ई-रिक्शा खड़ी थी। सोमवार सुबह अचानक ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। इसमें दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

दमकल विभाग ने बताया कि,  दिल्ली के रघुबीर नगर में सुबह-सुबह एक गोदाम में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग को सुबह करीब 4:42 बजे इसकी जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि पहली मंजिल पर रखी ई-रिक्शा की बैटरी फट गईं, जिससे आग लग गई। चार फायर टेंडर भेजे गए और आग पर काबू पाया गया।

ई-रिक्शा की बैटरी फटने लगी आग

शुरुआती जांच से पता चला है कि, जिस इमारत में आग लगी वह चार मंजिला है। इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा खड़ी थी, जिसकी बैटरी में सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। आग धीरे-धीरे  घरेलू सामान में फैलकर तेज हो गई। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। उन्होंने इलाज के लिए  रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय सुफैद और  38 वर्षीय मोहम्मद समीद के रूप में हुई।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, सोमवार सुबह करीब 4:42 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को रघुबीर नगर में मस्जिद गुरुद्वारा रोड पर स्थित गोदाम नंबर R-17A में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी थी और तेजी से फैल रही थी, बिल्डिंग में कुल चार मंजिल थे। ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट के कारण वहां रखे घरेलू सामान में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और  5:25 बजे आग पर काबू पाया लिया गया। 

 

मामलें की जांच में जुटी पुलिस

घटना का सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।  पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच के आधार पर कहा कि हो सकता है कि बैटरी में ओवरहीट के कारण धमाका हुआ हो। हालांकि पुलिस फिलहाल आग लगने के कारण की जांच कर रही है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com